UP News: खून से चुकाया एहसान! मुरादाबाद में जज के पिता की हत्या में आसिफ का क्या था रोल? ‘मामा’ ने भांजे को बनाया मोहरा; पूरी कहानी – INA

Moradabad Judge Father Murder Case: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बीते 27 फरवरी को जज के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. नागफनी थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में पुलिस ने एक और आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अब तक इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी जफर हुसैन और उसके दोनों बेटे फरार हैं. अब इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्या की पूरी साजिश आसिफ के घर पर बैठकर रची गई थी. आरोपी जफर हुसैन का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. वह पहले दिल्ली में चोरी और जानलेवा हमले के मामलों में जेल जा चुका है. जफर का आसिफ के परिवार से करीबी रिश्ता था. वह आसिफ की मां को अपनी बहन मानता था और आसिफ उसे मामा कहकर बुलाता था.

दरअसल, जफर का एक करीबी दोस्त जरीफ था, जिसके साथ वह लंबे समय तक आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा. जरीफ की मौत के बाद जफर ने उसके परिवार की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली. उसने जरीफ के बेटे आसिफ को अपने पास रखा और धीरे-धीरे उसे भी अपराध की दुनिया में शामिल कर लिया. यही वजह रही कि जफर के कहने पर आसिफ इस साजिश में शामिल हो गया.

27 फरवरी को हुई थी हत्या

घटना 27 फरवरी की है. रोजा इफ्तार के बाद मोहम्मद असद अपने छोटे साले मुजाहिद के साथ स्कूटी से नमाज पढ़ने के लिए जा रहे थे. जैसे ही वे नागफनी इलाके के बांग्ला गांव चौराहे पर पहुंचे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया. आरोप है कि हमलावरों ने असद के सिर पर तमंचा सटाकर गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

ये भी पढ़ें-दिल्ली: पिस्टल दिखाकर बेटे ने पिता से लूट लिए 10 लाख, साथियों संग चेहरा ढककर आया; वजह क्या?

इस मामले में मृतक के परिजन मुजाहिद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जफर हुसैन, उसके बेटों सैफुल हुसैन और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने पहले जफर के दामाद और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार किया था, और अब आसिफ को भी पकड़ लिया गया है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जफर अपने निजी विवादों के चलते इस हत्या को अंजाम देना चाहता था. जब उसके साथ कोई खड़ा नहीं हुआ, तो उसने आसिफ को अपने साथ मिलाया. पारिवारिक रिश्तों और पुराने एहसानों के चलते आसिफ ने जफर का साथ दिया और साजिश में शामिल हो गया. फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी जफर और उसके बेटों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मोहम्मद असद के बेटी जज हैं

मृतक मलिक मोहम्मद असद (62) मुरादाबाद के लाल मस्जिद इलाके के निवासी थे और व्यवसाय से जुड़े हुए थे. पुलिस के मुताबिक, उनकी हत्या का मुख्य आरोपी उनका साला जफर है. बताया जा रहा है कि असद का परिवार समाज में काफी प्रतिष्ठित और सम्मानित माना जाता है. उनकी बेटी आसमान सुल्तान बुलंदशहर में एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनके दामाद भी न्यायिक सेवा से जुड़े हैं.

खून से चुकाया एहसान! मुरादाबाद में जज के पिता की हत्या में आसिफ का क्या था रोल? ‘मामा’ ने भांजे को बनाया मोहरा; पूरी कहानी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News