UP News: दूल्हे के दोस्तों ने की ऐसी हरकत, रूठ गई दुल्हन, बोली- नहीं करूंगी शादी… कान पकड़कर मांगनी पड़ी माफी, फिर पहनाई जयमाल – INA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी कस्बे में एक शादी समारोह उस वक्त अखाड़े में तब्दील होते-होते बचा, जब दुल्हन ने दूल्हे के दोस्तों की अभद्र टिप्पणी पर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया. खुशियों के माहौल के बीच अचानक सन्नाटा पसर गया और एक समय तो ऐसा लगा कि यह शादी अब टूट जाएगी. रविवार की रात बहेड़ी के एक बारात घर में शादी का जश्न जोरों पर था. बैंड-बाजे की धुन पर बाराती नाच रहे थे और रस्मों का सिलसिला जारी था. जैसे ही जयमाला का समय आया, दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ मुस्कुराते हुए स्टेज पर पहुंची. इसी दौरान दूल्हे के कुछ दोस्तों ने अति-उत्साह में आकर दुल्हन की सहेलियों पर भद्दी और आपत्तिजनक टिप्पणी (कमेंट) कर दी.

यह बात स्वाभिमानी दुल्हन को इतनी नागवार गुजरी कि उसने सबके सामने वरमाला डालने से साफ इनकार कर दिया. दुल्हन बिना रस्म पूरी किए ही स्टेज से उतरकर सीधे अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया. दुल्हन के इस कड़े तेवर ने घरातियों और बारातियों के होश उड़ा दिए.

घंटों चली पंचायत, मान-मनुहार का दौर

शादी की रस्में अचानक रुक जाने से बारात घर में गहमागहमी मच गई. दूल्हा और उसके परिजन सकते में थे. वहीं दुल्हन पक्ष के लोग भी नाराज हो गए. दुल्हन को मनाने के लिए रिश्तेदारों और बुजुर्गों की फौज उसके कमरे तक पहुंची, लेकिन वह अपनी सहेलियों के सम्मान से समझौता करने को तैयार नहीं थी. दुल्हन का कहना था कि जो लोग शादी के पहले दिन ही उसकी सहेलियों का सम्मान नहीं कर सकते, वे आगे क्या करेंगे?

ये भी पढ़ें: बेटी के जन्म पर पिता ने डॉक्टरों के लिए तैयार किया ऐसा गिफ्ट, देखकर इमोशनल हो गया पूरा अस्पताल, इंटरनेट पर भी हुआ वायरल

माफी मांगनी पड़ी तब जाकर पिघली दुल्हन

काफी देर तक चली मान-मनुहार और दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत के बाद यह तय हुआ कि गलती करने वाले दोस्तों को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी. माहौल को बिगड़ता देख और शादी पर आए संकट को समझते हुए दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन और उसकी सहेलियों से सबके सामने कान पकड़कर माफी मांगी. दोस्तों के माफी मांगने के बाद ही दुल्हन का गुस्सा शांत हुआ. इसके बाद वह दोबारा स्टेज पर आई और जयमाला की रस्म पूरी की गई.

अगले दिन दुल्हन खुशी-खुशी विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची, जहां उसका भव्य स्वागत किया गया. स्वागत करने वालों में वे दोस्त भी शामिल थे, जिन्हें दुल्हन के गुस्से ने एक बड़ा सबक सिखा दिया था.

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button

दूल्हे के दोस्तों ने की ऐसी हरकत, रूठ गई दुल्हन, बोली- नहीं करूंगी शादी… कान पकड़कर मांगनी पड़ी माफी, फिर पहनाई जयमाल


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News