Sport : वैभव सूर्यवंशी का इस पाकिस्तानी को मुंहतोड़ जवाब, AI चिप वाले कमेंट पर बोले- 'भगवान ने ही लगाकर दी…' #INA

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का नाम हर तरफ चर्चा में बना हुआ है. मैदान पर वह अपने बल्ले से तहलका मचाते हैं, तो वहीं मैदान के बाहर उनकी क्यूट वीडियोज फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है. हाल ही में पाकिस्तान के एक क्रिकेट एक्सपर्ट ने वैभव सूर्यवंशी पर आरोप लगाया था कि वह AI चिप वाले बल्ले से आईपीएल में बल्लेबाजी कर रहे हैं और इसीलिए इतना विस्फोटक खेल रहे हैं. अब वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के फेमस क्रिकेट एक्सपर्ट के उस कमेंट पर मुंहतोड़ जवाब दिया है. तो आइए जानते हैं कि इस मुद्दे पर वैभव ने ऐसा क्या कहा, जो वायरल हो गया है…
वैभव सूर्यवंशी ने AI चिप वाले कमेंट पर दिया मुंहतोड़ जवाब
15 साल की उम्र में एक के बाद एक तूफानी पारी खेल रहे वैभव सूर्यवंशी की चर्चा पूरी दुनिया में है. मगर, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनसे वैभव का ये टैलेंट देखा नहीं जा रहा है. जी हां, हाल ही में एक पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट नौजान नियाज ने वैभव सूर्यवंशी के बल्ले पर शक जाहिर किया था कि वह आईपीएल में AI चिप वाले बल्ले के साथ खेल रहे हैं.
हालांकि, अब राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह AI चिप वाले बल्ले वाले सवाल का जवाब देते दिख रहे हैं. वीडियो में सुनाई पड़ता है कि कोई वैभव से पूछता है कि क्या उनके बल्ले में AI चिप लगा हुआ है. इसपर वैभव कहते हैं कि- भगवान ने लगाकर दिया है… ऊपर ही बोला था कि बैट में तुम्हारे कुछ लगाकर दे रहा हूं… बस उसी का इस्तेमाल कर रहा हूं.
𝘉𝘢𝘵 𝘱𝘦 𝘈𝘐 𝘤𝘩𝘪𝘱 𝘩𝘢𝘪 𝘬𝘺𝘢 𝘵𝘶𝘮𝘩𝘢𝘳𝘦?
Vaibhav answers 😂💗 pic.twitter.com/uZcqABbaGS
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 29, 2026
पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट ने क्या कहा था?
भारतीय क्रिकेटर्स अच्छा करें, तो पाकिस्तान में तो लोगों को मिर्च लगती ही है. पाकिस्तान के क्रिकेट विशेषज्ञ Nauman Niaz ने कहा कि “क्या खिलाड़ी है. मुझे लगा कि वह थोड़ा धीरे खेल रहा था. इससे मुझे सोचने पर मजबूर होना पड़ा कि यह खिलाड़ी क्या है? जब आप 18 साल के होते हैं, तब आपका शरीर मांसपेशियां बनाता है- बाइसेप्स और ट्राइसेप्स. लेकिन यह तो सिर्फ 15 साल का है. इसका जन्म तब हुआ था जब Virat Kohli विश्व चैंपियन थे. इसमें पावर गेम से ज्यादा तकनीक है.”
वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप पर किया कब्जा
IPL 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप अपने सिर पर सजा ली है. 15 साल के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 में 9 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 9 पारियों में 238.10 की स्ट्राइक रेट और 44.44 के औसत से 400 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 37 छक्के और 34 चौके भी लगाए हैं. इस सीजन वैभव का हाईएस्ट स्कोर 103 रनों का है.
𝗕𝗼𝘀𝘀𝗶𝗻𝗴 𝘁𝗵𝗲 𝘀𝗲𝗮𝘀𝗼𝗻, one breathtaking knock at a time 🫡
The first player . hit the 4⃣0⃣0⃣-run mark this season 😎
How many runs will he end #TATAIPL 2026 with? 🤔#KhelBindaas | #PBKSvRR pic.twitter.com/HueBiaZoQX
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2026
अगली बार कब एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी?
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम 12 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. अब आरआर अपना अगला मैच 1 मई को दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी. जहां, एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आएंगे और उनके बल्ले से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी.
ये भी पढ़ें: ऑरैंज कैप पर कब्जा करते ही वैभव सूर्यवंशी ने किया कारनामा, IPL 2026 में अब तक कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया ऐसा
वैभव सूर्यवंशी का इस पाकिस्तानी को मुंहतोड़ जवाब, AI चिप वाले कमेंट पर बोले- 'भगवान ने ही लगाकर दी…'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









