UP News: ‘वहीं बनेगी मस्जिद, कोर्ट में हम जीतेंगे….’, सहारनपुर में बोलीं सपा सांसद इकरा हसन – INA

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद के विवाद को समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर हवा देने की कोशिश की है. कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने कहा कि मस्जिद वहीं बनेगी और जरूर बनेगी. कहा कि इन्होंने तो उस समय हमें कोर्ट जाने का भी समय नहीं दिया, लेकिन हम कोर्ट से जरूर जीतेंगे. कोर्ट में फैसला हमारे पक्ष में आएगा. सहारनपुर में आयोजित पीडीए के कार्यक्रम में पहुंची इकरा हसन ने कहा कि भाजपा और उत्तर प्रदेश की सरकार पर निशाना साधा.
उन्होंने कहा कि ये लोग सहारनपुर में मस्जिद के नाम पर दंगा कराना चाहते थे. इसके पीछे इनकी साजिश थी कि युवाओं को जेल भेज दिया जाए. लेकिन इनकी ये साजिश फेल हो गई. इसी क्रम में उन्होंने UCC के मुद्दे पर भी सरकार को घेरने की कोशिश की. कहा कि ये सरकार जानबूझकर एक पक्ष को निशाना बना रही है. सपा सांसद इकरा हसन का यह बयान इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
प्रशासन ने गिराई थी मस्जिद
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थत मस्जिद की जमीन का मामला कोर्ट में लंबित था. प्रशासन का दावा था कि मुस्लिम पक्ष ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर मस्जिद का निर्माण किया था. जबकि मुस्लिम पक्ष का कहना था कि यह जमीन वक्फ की थी और इस जमीन पर सौ साल से भी अधिक समय से मस्जिद बनी थी. हालांकि कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष के तर्क को खारिज कर दिया था. इसके बाद प्रशासन ने रातोंरात इस मस्जिद पर बुलडोजर चला दिया था.
इकरा हसन ने लगाए ये आरोप
सपा सांसद इकरा हसन के मुताबिक जिला अदालत के आदेश पर अपील करने के लिए मुस्लिम पक्ष को 22 दिन का समय समय मिला था, लेकिन जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश की सरकार ने बिना मौका दिए जल्दबाजी में मस्जिद को ध्वस्त कर दिया. उन्होंने सरका को घेरते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन ने यह कार्रवाई लोकल स्तर पर तनाव पैदा कर राजनीतिक लाभ उठाने के लिए की गई. यहां तक कि खुद उन्हें भी हाउस अरेस्ट कर लिया गया, ताकि वह मौके पर ना जा सकें.
‘वहीं बनेगी मस्जिद, कोर्ट में हम जीतेंगे….’, सहारनपुर में बोलीं सपा सांसद इकरा हसन
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,