UP News: Aaj Ka Mausam: UP-बिहार में कोहरा… इन राज्यों में बारिश, दिल्ली-हिमाचल समेत 15 राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम? – INA

Aaj Ka Mausam: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है. कहीं चक्रवाती तूफान और भारी बारिश से लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है, तो कहीं तापमान में गिरावट और घना कोहरा सर्दी का अहसास बढ़ा सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान बहुत गंभीर तूफान में बदल सकता है. इसका 20 नवंबर की दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यनम के तट पर नेल्लोर और टुनी के बीच लैंडफॉल हो सकता है. इसी बीच मौसम विभाग ने आज के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है.

देश की राजधानी में आज हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. दिल्ली में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. IMD के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है. आने वाले दिनों में दिल्ली में ठंड और बढ़ने के संकेत हैं. आज अधिकतम 27 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

यूपी और बिहार में रहेगा कोहरा

आज यूपी के 20 जिलों मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, सहारनपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, कानपुर, उन्नाव, बिजनौर, झांसी, अयोध्या, सुल्तानपुर, गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती और रायबरेली में घने कोहरे छा सकता है. बिहार में भी आज ज्यादातर जिलों में सुबह के वक्त कोहरा छाने की संभावना है. विजिबिलिट करीब 50 से 100 मीटर तक रह सकती है. झारखंड में 20 और 21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट है.

राजस्थान से छत्तीसगढ़ तक कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में कल से 21 नवंबर के बीच बारिश का पूर्वानुमान है. ओडिशा में आज तेज हवाएं चल सकती हैं. कल से 21 नवंबर के दौरान राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. राजस्थान में आज मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाली है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 21-22 नवंबर और 20-23 नवंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी हो सकती है. छत्तीसगढ़ में आज मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. 20-22 नवंबर को विदर्भ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

दक्षिण भारत में बारिश

आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आज से से 20 नवंबर के बीच तेज हवाओं और बारिश की संभावना है. 19 नवंबर को यहां कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. केरल और माहे में 23 नवंबर तक अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है. कर्नाटक के तटीय और आंतरिक इलाकों में 21 से 23 नवंबर के दौरान बारिश की संभावना है.

पहाड़ी इलाकों के मौसम का हाल

उत्तराखंड के सभी जिलों में आज मौसम शुष्क रहने वाला है. हालांकि, पहाड़ी इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है. यहां पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर तेज हो गया है. हिमाचल प्रदेश में अधिकांश क्षेत्रों में 23 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा. यहां भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में PUC सेंटरों की बदलेगी सूरत, हर केंद्र को मिलेंगे 1 लाख रुपए; CCTV से होगी निगरानी

Aaj Ka Mausam: UP-बिहार में कोहरा… इन राज्यों में बारिश, दिल्ली-हिमाचल समेत 15 राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम?


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button