UP News: अंबेडकर जयंती पर नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से जाएंगे तो हो जाएंगे परेशान; देख लें रूट – INA

नोएडा में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बड़े स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. खास तौर पर सेक्टर 95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक एडवाइजरी जारी की है. शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया है. जिससे आम लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.
जानकारी के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिस ने 14 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए पहले ही रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है. आधिकारियों के अनुसार शहर के कई प्रमुख मार्ग को जैसे परी चौक, डीएनडी, फिल्म सिटी और चिल्ला बॉर्डर पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है. ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वह इन मार्गों पर जाने से बच्चे और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके.
दलित प्रेरणा स्थल पर जुटेगी भीड़
नोएडा के सेक्टर 95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर अंबेडकर जयंती के अवसर पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसमें भारी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है. इसके अलावा शहर में शोभा यात्राएं-जनसभाएं और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे अलग-अलग इलाकों में ट्रैफिक का दबाव बढ़ेगा. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए कई जगहों पर डायवर्जन लागू किया गया है.
परी चौक से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी और कॉमर्शियल वाहनों को चरखा गोल चक्कर से सेक्टर 94 होते हुए कालिंदी कुंज की तरफ डायवर्ट किया गया है. वहीं महामाया फ्लाईओवर से डीएनडी और चिल्ला की ओर जाने वाले वाहनों को सेक्टर 37 की तरफ मोड़कर बॉटैनिकल गार्डन की ओर भेजा जाएगा. दलित पिंड स्थल के पास भारी भीड़ होने की स्थिति में फिल्म सिटी फ्लाईओवर से सेक्टर 18 और आगे के मार्गों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा. इसके साथ ही जीआईपी और सेक्टर 18 अंडरपास की ओर आने वाले वाहनों को भी जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा. मयूर विहार और चिल्ला बॉर्डर से परी चौक की ओर आने वाले वाहनों को सेक्टर 15/14 ए फ्लावर के जरिए डायवर्ट किया जाएगा.
जाम से बचने के लिए क्या करे?
ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वह यात्रा से पहले रूट की जानकारी जरुर कर ले लें. भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें. जरूरी होने पर ही घर से निकले और समय का अतिरिक्त मार्जन लेकर चलें. ताकि जाम में फंसने से बचा जा सके.
नोएडा के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर राजीव नारायण मिश्र ने बताया की नोएडा ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक प्लान में और भी बदलाव किए जा सकते हैं.
अंबेडकर जयंती पर नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से जाएंगे तो हो जाएंगे परेशान; देख लें रूट
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


