UP News: हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक में आग लगने से युवक की मौत… भाई और बेटे के सामने जिंदा जला – INA

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां देहात कोतवाली क्षेत्र के मिरगांवा के पास बाइक सवार युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई. हादसे में एक नाबालिग समेत दो लोग घायल हो गए. घटना के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया. कुछ ही मिनटों में युवक की जलकर मौत हो गई. सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि कोई मदद को भी नहीं आ सका. घटना से इलाके में गम का माहौल है
जानकारी के अनुसार, हरियावां थाना क्षेत्र के हरियावां गांव में रहने वाले प्रतिपाल उर्फ गुड्डू का बेटा अमित कश्यप (33), अपना छोटे भाई शनि(18) और बेटे रचित (11) के साथ बाइक से हरदोई की ओर जा रहे थे. जैसे ही वे मिरगांवा के पास पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में तुरंत आग लग गई.
बाइक चालक की जिंदा जलकर मौत
हादसे के दौरान तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए. आशंका है कि गिरने से अमित कश्यप कुछ समय के लिए बेहोश हो गए, जिससे वह आग की चपेट में आ गए. आग तेजी से फैलने के कारण वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, भाई शनि और बेटी रचित घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया.
इलाके में शोक की लहर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. घटना के बाद से ही मृतक के घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है. घटना
हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक में आग लगने से युवक की मौत… भाई और बेटे के सामने जिंदा जला
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


