UP News: नोएडा में जाम का ‘ट्रिपल अटैक’: ट्रेड शो डायवर्जन-VIP मूवमेंट और बस हादसे से एक्सप्रेसवे समेत कई रूट ठप, इन रास्तों का करें इस्तेमाल – INA

Noida News: दिल्ली से सटे नोएडा शहर में गुरुवार सुबह से ही प्रमुख सड़कों पर गाड़ियों का भारी दबाव और भीषण जाम देखने को मिला. शहर में एक साथ तीन बड़ी वजहों- यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का डायवर्जन, हाई-प्रोफाइल VIP मूवमेंट और यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसे के बाद सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर अधिकारियों की हलचल के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई. डीसीसी (DCC) रोड, सेक्टर-37, चिल्ला बॉर्डर और एक्सप्रेसवे के आसपास वाहन रेंगते नजर आए. ट्रैफिक पुलिस की टीमें सड़कों पर मुस्तैद रहीं और कई स्थानों पर डायवर्जन के जरिए वाहनों को निकाला गया.

ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक विशाल ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो’ का आयोजन हो रहा है. इसके मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने 24 से 29 सितंबर तक विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और एक्सपो मार्ट के आसपास भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर सुबह 7:00 बजे से रात 11:00 बजे तक सख्त प्रतिबंध लगाया गया है. मालवाहकों के अचानक रूट चेंज होने से सामान्य कम्यूटर ट्रैफिक पर भारी दबाव आ गया.

सेक्टर-51 में वीआईपी (VIP) मूवमेंट

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्र के निधन के बाद सेक्टर-51 स्थित उनके निवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह से ही कई VIP और VVIP हस्तियों का आवागमन जारी है. सुरक्षा और प्रोटोकॉल के चलते सेक्टर-37, सेक्टर-51 और एलिवेटेड रोड के पास कई जगह यातायात को कुछ समय के लिए रोका गया और डायवर्ट किया गया, जिससे सुबह के पीक आवर्स में लंबा जाम लग गया.

जेवर बस अग्निकांड का असर

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए बस अग्निकांड में 9 यात्रियों की मौत के बाद सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस टीमों और एम्बुलेंस का लगातार आना-जाना बना रहा. इस क्षेत्र से गुजरने वाले मार्ग पर भी वाहनों की गति काफी धीमी रही.

ये भी पढ़ें: पैर में लगी थी रॉड, नहीं निकल पाए बस से बाहर, यमुना एक्सप्रेसवे हादसे में पति को खोने वाली महिला का दर्द

DCP ट्रैफिक अभय सिंह का बयान और डायवर्जन प्लान

डीसीपी ट्रैफिक अभय सिंह ने बताया कि सुबह के समय ट्रैफिक का दबाव अधिक था, लेकिन पुलिस टीमों ने मुस्तैदी से काम करते हुए जाम को खुलवाया. उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि अगले कुछ दिनों तक यात्रा शुरू करने से पहले डायवर्जन प्लान जरूर देख लें.

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी मुख्य डायवर्जन

चिल्ला बॉर्डर, DND व कालिंदी कुंज से आने वाले वाहन: ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों को डीसीसी रोड से सूरजपुर की ओर निकाला जाएगा.

सेक्टर-37 से जाने वाले वाहन: एक्सप्रेसवे के बजाय सेक्टर-44 से डबल सर्विस रोड और DSC रोड होते हुए गंतव्य तक जा सकेंगे.

आगरा से नोएडा की ओर आने वाले वाहन: जेवर टोल से आगे जेवर कस्बे की ओर उतारकर सबौता अंडरपास से खुर्जा बाईपास होते हुए जहांगीरपुर के रास्ते निकाले जा रहे हैं.

नोएडा में जाम का ‘ट्रिपल अटैक’: ट्रेड शो डायवर्जन-VIP मूवमेंट और बस हादसे से एक्सप्रेसवे समेत कई रूट ठप, इन रास्तों का करें इस्तेमाल


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button