UP News: UP के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड की तरह काम करेंगे…यूजर्स को राहत – INA

UP Prepaid System ends: उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर चला रहा विवाद अब थम गया है. योगी सरकार ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए प्रीपेड सिस्टम खत्म कर दिया है. अब बिजली का बिल पोस्टपेड की तरह हर महीने आएगा. इस नई व्यवस्था के तहत, 1 से 30 तारीख तक का बिल अगले महीने के शुरुआती 10 दिनों में SMS या व्हाट्सएप के जरिए भेजा जाएगा. इसके साथ ही उपभोक्ताओं को अपना बकाया भुगतान 10 किस्तों में करने की बड़ी राहत भी दी गई ह
प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री ए.के. शर्मा ने इस संबंध में बैठक के बाद विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बिलिंग साइकिल वैसे ही रहेगा जैसे पहले पोस्टपेड मीटर में होता था. पहले की तरह 1 तारीख से महीने के आखिर तक बिजली के खपत का एक महीने का बिल एसएमएस और व्हाट्सएप पर आएगा. जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर बदला है, वे अपना नम्बर अपडेट करवा सकते हैं.
स्मार्ट मीटर की व्यवस्था बदली
इस फैसले से प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी. बिलिंग प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होगी, भुगतान के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा. ऊर्जा मंत्री ने बताया कि सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह की 10 तारीख तक बिल मिल जाएंगे. बिल मिलने की तिथि से भुगतान के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा. जिस उपभोक्ता को समय से बिल न प्राप्त हो वो व्हाट्सएप चैटबॉट्स पर संयोजन संख्या सूचित कर अपना बिल व बकाया बिल प्राप्त कर सकेंगे.
मैंने पहले भी कहा था उपभोक्ता देवो भव:
निर्णय लिया है कि सभी स्मार्ट मीटर अब पोस्ट पेड मीटर की तरह ही काम करेंगे।
विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट /प्रीपेड मीटर से आ रही तकनीकी दिक्कत के मद्देनजर उन्हें बड़ी राहत देने का महत्वपूर्ण निर्णय आज लिया है।
जिसके अनुसार अब:
1. सभी pic.twitter.com/6ig75Do8cK
— A K Sharma (@aksharmaBharat) May 4, 2026
10 किस्तों में जमा हो सकेगा बकाया बिल
यह बिल 1912 पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर भी प्राप्त किए जा सकेंगे. उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए यह बड़ा निर्णय लिया गया है कि 30 अप्रैल तक (मई के बिल से पूर्व) उपभोक्ता का जो भी बिल बकाया रहेगा, वह 10 किस्तों में जमा कर सकता है. अगर किसी उपभोक्ता को बिल संबंधी कोई समस्या है तो खण्ड एवं उपखण्ड स्तर पर मई एवं जून माह में मैग कैंप का आयोजन कर स्मार्ट मीटर बिल संबंधित शिकायत निस्तारण की सुविधा दी जाएगा.
ये भी पढ़ें: बार-बार कसम खिलाते परेशान युवक ने कुएं में फेंकी हनुमान जी की मूर्ति, वजह सुनकर पुलिस भी हैरान
उपभोक्ता 1912 पर दर्ज करा सकेंगे शिकायत
उपभोक्ता अपनी शिकायत 1912 पोर्टल पर भी दर्ज कर सकता है. जिन उपभोक्ताओं के परिसर में पोस्टपेड से प्रीपेड मीटर लगाए गए थे और उनकी सिक्योरिटी वापस कर दी गई थी, अब पोस्टपेड व्यवस्था लागू होने पर उनसे सिक्योरिटी एक साथ न लेकर 4 किस्तों में ली जाएगी. ऊर्जा मंत्री ने विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी क्षेत्रों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिना किसी कट के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए.
उन्होंने कहा कि ट्रांसफॉर्मर खराब न हों और यदि कहीं खराब हों तो उन्हें तत्काल बदला जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. शक्ति भवन में आयोजित इस बैठक में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल सहित प्रबंध निदेशक नितीश कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.
UP के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड की तरह काम करेंगे…यूजर्स को राहत
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


