UP News: UP: छोटे भाई को फंसाने के लिए खुद को मारी गोली… फिर ऐसे हुआ एक्सपोज, प्रापर्टी को लेकर हुआ था विवाद – INA

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में दो भाइयों के बीच प्रॉपर्टी विवाद का खूनी खेल देखने को मिला है. छोटे भाई को फंसाने के लिए बड़े खुद के पैर में गोली मार ली और पुलिस को हमले की सूचना दे दी. हालांकि, बड़े भाई की पोल उस समय खुल गई, जब गोली मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए खुद को गोली मारने वाला हथियार की तलाश शुरू कर दी है. हर कोई इस मामले से काफी हैरान है.
दरअसल मामला बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र की के धरारी गांव का है, जहां दो भाइयों में प्रॉपर्टी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था. विवाद के दौरान मिथुन सोलंकी पुत्र धर्म सिंह सोलंकी ने अपने पैर में खुद को गोली मार ली, जिसकी वीडियो छोटे भाई ने बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. आरोप है कि छोटे भाई को फंसाने की नीयत से ही पुलिस को सूचना दी गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में मिथुन सोलंकी को अस्पताल में भर्ती कराया.
बड़े भाई ने खुद को मारी गोली
गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मिथुन सोलंकी को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया. गांव वालों ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच काफी समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है. विवाद की आज तक किसी ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत नहीं की है. वह आपस में लड़ते-झगड़ते रहे. आज सोमवार को मिथुन ने छोटे भाई को फंसाने के लिए खुद के पैर में गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हालांकि, छोटे भाई ने चालाकी दिखाते हुए फायरिंग का वीडियो बना लिया था, जो कि उसके लिए अब सबसे बड़ा सबूत बन गया है.
प्रॉपर्टी विवाद में खूनी संघर्ष
खुर्जा सीओ शोभित कुमार ने बताया कि खुर्जा देहात पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि दो भाइयों का प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है, जिसमें बड़े भाई मिथुन सोलंकी ने छोटे भाई संजय सोलंकी को फसाने के लिए अपने पैर में गोली मार ली है. फिलहाल घायल हुए मिथुन सोलंकी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं जिस हथियार से मिथुन सोलंकी ने अपने पैर में गोली मारी है उस हथियार को भी बरामद करने का प्रयास पुलिस कर रही है.
(रिपोर्ट- सुमित शर्मा/बुलंदशहर)
UP: छोटे भाई को फंसाने के लिए खुद को मारी गोली… फिर ऐसे हुआ एक्सपोज, प्रापर्टी को लेकर हुआ था विवाद
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



