Sport : FIFA World Cup 2026 में क्या है राउंड ऑफ 32? जिसके आने से दोगुना हो जाएगा टूर्नामेंट का रोमांच #INA

Explainer: कुछ ही दिनों में दुनियाभर के फुटबॉल फैंस के सिर फीफी वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) का खुमार चढ़ जाएगा. 4 साल में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बार का फीफा वर्ल्ड कप भी कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहा है. इस बार फैंस को कई नए-नए चीजें देखने को मिलेगा, जिसमें से एक राउंड ऑफ 32 भी है. अब फैंस सोच रहे होंगे कि यह किया है, चो चलिए बताते हैं कि राउंड ऑफ 32 क्या है…

फीफी वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार 48 टीमें लेंगी हिस्सा

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं और इन टीमों के बीच कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे. फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार 48 टीमें भाग लेंगी और इनके बीच 100 से ज्यादा मैच कराए जाएंगे. पिछली बार यानी 2022 तक फीफा वर्ल्ड कप में 32 टीमें हिस्सा लेती थीं. इन टीमों के बीच कुल 64 मुकाबले खेले जाते थे, लेकिन इस बार 48 टीमों के बीच 100 से ज्यादा मुकाबला खेला जाएगा. यानी इस टूर्नामेंट का रोमांच और भी दोगुना होने वाला है. 

12 ग्रुप में बंटी हैं सभी 48 टीमें

इन 48 टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है और हर ग्रुप में 4-4 टीमें शामिल को रखा गया है. ग्रुप स्टेज का मुकाबला 11 जून से 27 जून तक चलेगा. ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद राउंड ऑफ शुरू होगा, जिसे नॉकआउट स्टेज का मुकाबला भी कहते हैं. हर ग्रुप से टॉप 2 टीमें और तीसरे स्थान पर रहने वाली कुल 8 टीमें राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालीफाई करेंगी. अब फुटबॉल फैंस के मन में होगा कि ये राउंड ऑफ 32 क्या है. इससे पहले तो राउंड ऑफ 16 होता था, तो चलिए बताते हैं. 

यह भी पढ़ें:  वैभव सूर्यवंशी ही नहीं…, इन 4 खिलाड़ियों ने भी IPL 2026 में 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी

क्या है राउंड ऑफ 32 जो इस बार फीफा वर्ल्ड कप में देखने को मिलेगा?

फीफा वर्ल्ड कप में साल 1998 से 2022 तक सिर्फ 32 टीमें हिस्सा लेती थीं. ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद कुल 16 टीमें अगले राउंड के लिए पहुंची थी, जिन्हें राउंड ऑफ 16 कहा जाता था. इस राउंड में अपने-अपने ग्रुप की टॉपर टीम पहुंचती थी, लेकिन अब टीमों की नंबर बढ़ गया है. इस वजह से अब ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद 16 की जगह 32 टीमें अगले राउंड में पहुंचेंगी. इसे ही राउंड ऑफ 32 कहा गया है. 

फीफी वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप के तीसरे नंबर की टीम भी पहुंचेंगी अगले राउंड

फीफी वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में 12 ग्रुप की टॉप-2 टीमें पहुंचेंगी. इसके अलावा जो टीमें अपने ग्रुप में तीसरे नंबर पर रहेंगी, उनमें से सबसे अच्छी प्रदर्शन करने वाली 8 टीमें भी अगले राउंड में पहुंचेंगी. इस तरह 12 ग्रुप की टॉप-2 टीमें यानी 24 टीमों और तीसरे नंबर पर रहने वाली 8 टीमों को मिलाकर राउंड ऑफ 32 बनेगा. 

राउंड ऑफ 16 में पहुंचेंगी टॉप-2 टीमें

राउंड ऑफ 32 में कुल 16 मुकाबले खेले जाएंगे. ये मुकाबले 28 जून से 3 जुलाई 2026 तक खेले जाएंगे, जिसमें से जीतने वाली 16 टीमें अगले राउंड के लिए जाएंगी, जिसे राउंड ऑफ 16 कहा जाता है. जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी. राउंड ऑफ 16 में कुल 8 मुकाबले खेले जाते हैं, जिसमें से जीतने वाली कुल 8 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचती हैं, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाती हैं. राउंड ऑफ 16 के मुकाबले 4 जुलाई से 7 जुलाई तक खेला जाएगा. 

4 टीमें सेमीफाइनल में बनाएंगी जगह

इसके बाद 8 टीमों के बीच 4 क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाते हैं. इसमें से जीतने वाली 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचती हैं. जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है. फिर इन 4 टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाता है और जीतने वाली 2 टीमें फाइनल में पहुंचती हैं. 

19 जुलाई को खेला जाएगा फीफी वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल

इसके बाद फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच 19 जुलाई 2026 को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम (MetLife Stadium) में खेला जाएगा. इस बार का फीफा वर्ल्ड कप एक और भी चीज को लेकर ऐतिहासिक होने जा रहा है. दरअसल इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार फाइनल मैच में  “हॉफ टाइम शो” का आयोजन किया जा रहा है. फाइनल मैच के “हॉफ टाइम शो” कई इंटरनेशनल स्टार परफॉर्म करेंगे, जिसमें स्टार सिंगर शकीरा, मैडोना के अलावा के-पॉप के फेमस ग्रुप BTS शामिल हैं. यह ग्रैंड शो कोल्डप्ले (Coldplay) के क्रिस मार्टिन की देखरेख में आयोजित होगा. ऐसे में इस बार फीफी वर्ल्ड कप के लिए फुलबॉल फैंस के अलावा BTS फैंस भी काफी उत्साहित हैं. 

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून से होगी और ग्रुप स्टेज के मुकाबले 27 जून तक खेले जाएंगे. इसके बाद नॉकआउट स्टेज शुरू होगा. पहला राउंड यानी राउंड ऑफ 32 के मुकाबले 28 जून से 3 जुलाई तक खेले जाएंगे. इसके बाद राउंड ऑफ 16 के मुकाबले 4 जूलाई से 7 जुलाई तक खेले जाएंगे. इसके बाद 9 जुलाई से 11 जुलाई तक क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. फिर 14 और 15 जुलाई को 2 सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. इसके बाद 8 जुलाई को तीसरे स्थान (ब्रॉन्ज मेडल) के लिए मुकाबला आयोजित किया जाएगा. 

FIFA World Cup 2026 में हिस्सा लेंने वाली कुल 48 टीमें की लिस्ट

मैक्सिको, अमेरिका (USA), कनाडा, साउथ अफ्रीका, साउथ कोरिया, चेक रिपब्लिक, बोस्निया और हेर्जेगोविना, कतर, स्विट्जरलैंड, ब्राजील, मोरक्को, हैती, स्कॉटलैंड, पराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, तुर्की, जर्मनी, कुराकाओ, आइवरी कोस्ट, इक्वाडोर, नेदरलैंड्स, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया, बेल्जियम, मिस्र (इजिप्ट), इरान, न्यूजीलैंड, स्पेन, केप वर्डे, सऊदी अरब, उरुग्वे, फ्रांस, सेनेगल, इराक, नॉर्वे, अर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन, पुर्तगाल, डीआर कांगो, उज्बेकिस्तान, कोलंबिया, इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना और पनामा.

यह भी पढ़ें:  ईशान किशन ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, IPL ही नहीं…T20 क्रिकेट में किया वो कारनामा जो दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं कर सका

FIFA World Cup 2026 में क्या है राउंड ऑफ 32? जिसके आने से दोगुना हो जाएगा टूर्नामेंट का रोमांच





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button