UP News: UP में बसों का सफर हुआ महंगा, इन 5 रूटों पर बढ़ा रोडवेज का किराया; यात्रा से पहले चेक कर लें – INA

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में यात्रा अब महंगी हो गई है. निगम ने टोल दरों में बढ़ोतरी के चलते 1 अप्रैल से एक रुपये से लेकर छह रुपये तक किराया बढ़ा दिया है. इससे लखनऊ से प्रयागराज, वाराणसी, बहराइच, गोरखपुर और दिल्ली जाने वाली बसों का किराया बढ़ गया है. आम यात्रियों पर महंगाई के इस दौर में अतिरिक्त बोझ पड़ा है. बता दें कि इससे पहले भी कई बार किराया बढ़ चुका है.
निगम के लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि टोल दरें बढ़ने के कारण केवल उन्हीं रूटों पर किराया संशोधित किया गया है, जहां टोल प्लाजा पड़ते हैं. नई दरें तुरंत लागू कर दी गई हैं. अलग-अलग रूटों पर एक से लेकर छह रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. इससे यात्रियों को पहले के मुकाबले अब ज्यादा किराया चुकाना पड़ रहा है. यात्रियों में बढ़े हुए किराए को लेकर भारी गुस्सा है.
कहां-कहां और कितना बढ़ा किराया
- आलमबाग से प्रयागराज पहले 302 रुपये, अब 308 रुपये 6 रुपये की बढ़ोतरी
- आलमबाग से वाराणसी पहले 473 रुपये, अब 476 रुपये 3 रुपये की बढ़ोतरी
- कैसरबाग से बहराइच पहले 192 रुपये, अब 193 रुपये 1 रुपये की बढ़ोतरी
- कैसरबाग से गोरखपुर पहले 435 रुपये, अब 437 रुपये 2 रुपये की बढ़ोतरी
- कैसरबाग से दिल्ली पहले 776 रुपये, अब 781 रुपये 5 रुपये की बढ़ोतरी
जानें क्यों बढ़ा किराया
बता दें कि निगम ने सभी रूटों पर किराया नहीं बढ़ाया गया है. जिन रूटों पर टोल नहीं पड़ता, वहां अभी भी पुरानी दरें ही लागू हैं. UPSRTC का बढ़ा हुआ किराया सरकार की तरफ से एक्सप्रेस-वे की बढ़ाए गए टोल दरों का परिणाम है. सरकार ने नई वित्तीय एक अप्रैल से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और गोरखपुर एक्सप्रेस-वे पर शुरू से लेकर आखिर टोल तक वाहनों के लिए प्रति चक्कर नई दरें लागू कर दी गई हैं. इसी के चलते UPSRTC के पांच रूटों पर किराया बढ़ाया गया है.
UP में बसों का सफर हुआ महंगा, इन 5 रूटों पर बढ़ा रोडवेज का किराया; यात्रा से पहले चेक कर लें
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



