UP News: UP Crime News: दर्ज हैं 8 केस… हत्या मामले में चल रहा था फरार; STF ने दीपक मर्डर केस में आरोपी को ऐसे दबोचा – INA

Ghazipur Crime News: गाजीपुर के चर्चित दीपक राजभर हत्याकांड में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी संदेश चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे आरोपी को लखनऊ एसटीएफ और गाजीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया.

जानकारी के अनुसार, 11 जनवरी को कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बेलसडी गांव निवासी दीपक राजभर की नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसमें संदेश चौधरी का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया. घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.

कैसे गिरफ्त में आया आरोपी?

पुलिस के मुताबिक, लखनऊ एसटीएफ को संदेश चौधरी की लोकेशन की सूचना मिली थी. इसके बाद एसटीएफ और गाजीपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की. कासिमाबाद थाना क्षेत्र स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर दबिश के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. कार्रवाई में एसटीएफ प्रभारी उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव और सर्विलांस प्रभारी उप निरीक्षक सुमित बालियान की अहम भूमिका रही.

आरोपी पर दर्ज हैं 8 मामले

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपक राजभर की हत्या की थी. पुलिस के अनुसार संदेश चौधरी के खिलाफ गाजीपुर के विभिन्न थानों में कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं. हत्या के इस मामले में उसके कई साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि वह लगातार फरार चल रहा था.

दीपक राजभर हत्याकांड उस समय काफी चर्चा में आया था, क्योंकि शुरुआती दौर में शक एक ऐसे परिवार पर गया था जिसकी बेटी के साथ दीपक कुछ दिनों तक फरार रहा था. हालांकि बाद में पुलिस जांच में मामला अलग दिशा में निकला. इस दौरान कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे और पुलिस को निष्पक्ष जांच कर असली आरोपियों तक पहुंचने के निर्देश दिए थे.

ये भी पढ़ें – UP में आंधी-बारिश का कहर… 24 घंटे में 24 लोगों की मौत, अलर्ट जारी

अनिल कुमार
अनिल कुमार

google button

UP Crime News: दर्ज हैं 8 केस… हत्या मामले में चल रहा था फरार; STF ने दीपक मर्डर केस में आरोपी को ऐसे दबोचा


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button