UP News: यूपी: कानून-व्यवस्था जीरो… अंकित बालियान की हत्या पर अखिलेश का हमला, संजीव बालियान बोले-भरे शहर में मार डाला, नहीं पहुंची पुलिस – INA

यूट्यूबर और हरियाणवी गायक अंकित बालियान की उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हत्या कर दी गई. उनपर अज्ञात हमलावरों ने जिम के बाहर ताबड़तोड़ गोलियों से भून डाला. इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा, “शामली में लोकप्रिय गायक अंकित बालियान की कई राउंड गोलियां चलाकर हत्या किए जाने से इलाके में भय का माहौल है. प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति जीरो पर पहुंच गई है.”
अखिलेश ने इस बालियान की हत्या की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि इस हत्या की जांच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के पहलू से भी की जानी चाहिए. सपा प्रमुख ने कहा, “बालियान की मां द्वारा सड़क पर बेटे के शव को गोद में लेकर शोक मनाने की घटना बेहद हृदयविदारक है. हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाट समाज में आक्रोश है और पूरा जाट समुदाय इस घटना को अपने ऊपर हुए हमले के तौर पर देख रहा है.”
‘मौके पर पुलिस नहीं पहुंची ये बहुत दुख की बात’
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद उनके घर पहुंचे. उन्होंने कहा, “एक ऐसा कलाकार जिसकी लोकप्रियता हरियाणा और उत्तर प्रदेश दोनों जगह थी. जो सभी का प्यारा था, उसकी हत्या शाम के समय भरे शहर के बीच कर दी गई. इससे बड़े दुख की बात क्या हो सकती है. मौके पर पुलिस नहीं पहुंची, कोई नहीं पहुंचा. बहुत दुख की बात है.”
अंकित बालियान के यूट्यूब चैनल पर 3.66 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. वो अपने वीडियो में विभिन्न कलाकारों और सहयोगियों के साथ नजर आते थे. उनके कई वीडियो में बंदूक, अन्य हथियारों और एसयूवी को भी दिखाया गया था. फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है.
पुलिस के मुताबिक, हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे और उन्होंने बालियान पर कई राउंड फायरिंग की. घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं.
यूपी: कानून-व्यवस्था जीरो… अंकित बालियान की हत्या पर अखिलेश का हमला, संजीव बालियान बोले-भरे शहर में मार डाला, नहीं पहुंची पुलिस
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,