UP News: UP: तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं को फंसाता, फिर करता रेप… तांत्रिक शहजाद एनकाउंटर में अरेस्ट – INA

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान एक तांत्रिक को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया. घायल अवस्था में गिरफ्तार आरोपी भागने की फिराक में था. आरोपी तांत्रिक शहजाद तंत्र-मंत्र के नाम पर भोली-भाली महिलाओं को बहला-फुसलाकर उनका पहले बलात्कार करता था और फिर धन की उगाही. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी तमंचा, कारतूस और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है.
जानकारी के मुताबिक, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय शहजाद के खिलाफ हाल ही में एक महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था. महिला का आरोप था कि आरोपी तांत्रिक ने झाड़-फूंक के बहाने बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था, जिसके चलते शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश शुरू की थी.
भागने की फिराक में था आरोपी
पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि आरोपी शहजाद दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर फरार होने की फिराक में घूम रहा है. जिसकी सूचना मिलते ही नई मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा.
तंत्र-मंत्र और महिलाओं का शोषण
पुलिस ने घायल आरोपी को हिरासत में लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. वहीं आलाधिकारियों की माने तो आरोपी लगातार स्थान बदलकर तंत्र क्रियाओं के नाम पर भोली-भाली महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था, उनसे धन की उगाही भी करता था. साथ ही वह श्मशान घाट में सनातनी मंत्रों उच्चार के साथ क्रिया भी करता. बताया जा रहा है कि ये शातिर तांत्रिक अब तक करीब 4 महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है.
ये भी पढ़े: दीपिका नागर केस: रात 12:30 बजे क्या हुआ? पड़ोसी चश्मदीद ने बताई घटना वाली रात की पूरी कहानी
पुलिस अब इस शातिर तांत्रिक की कुंडली खंगालने में जुट गई है. वहीं इसका एक साथी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है.
मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शहजाद नाम का एक 35 साल का तांत्रिक है, जिस पर नई मंडी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गलत काम करने का आरोप लगा था. जांच की गई तो आरोपी सही पाए गए थे, जिसके आधार पर बलात्कार का केस दर्ज हुआ था. आरोपी भागने के प्रयास में था. आरोपी के खिलाफ तंत्र विद्याओं से महिलाओं को झाड़-फूक करने के बहाने फुसलाकर उनके साथ गलत काम करने की शिकायत मिली थी.
(रिपोर्ट-रविंद्र सिंह/मुजफ्फरनगर)
UP: तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं को फंसाता, फिर करता रेप… तांत्रिक शहजाद एनकाउंटर में अरेस्ट
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



