UP News: Varanasi Crime News: पहले पूजा-पाठ के बहाने घर में एंट्री, फिर डराया-धमकाया… आखिर क्यों कर दी तांत्रिक की हत्या? – INA

Varanasi News: वाराणसी में तांत्रिक अनीश उपाध्याय की हत्या के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, तांत्रिक पूजा-पाठ के बहाने एक परिवार के संपर्क में आया था. बाद में परिवार के लोगों ने उस पर डराने-धमकाने, पैसे ऐंठने और परिवार की एक महिला से अवैध संबंध रखने के आरोप लगाए. पुलिस का कहना है कि इन्हीं विवादों के चलते आरोपियों ने तांत्रिक की हत्या की साजिश रची.

परिवार की परेशानी का फायदा उठाने का आरोप

मामला मंडुआडीह थाना क्षेत्र के कंदवा इलाके से जुड़ा है. पुलिस के अनुसार, एक परिवार बीमारी और आर्थिक परेशानियों के चलते पांडेयपुर निवासी तांत्रिक अनीश उपाध्याय से पूजा-पाठ करवाता था. आरोप है कि धीरे-धीरे अनीश परिवार के लोगों को डराने और धमकाने लगा. वह परिवार को यह कहकर डराता था कि उनके घर में किसी व्यक्ति की मौत होने वाली है. इससे परिवार के लोग परेशान रहने लगे.

ये भी पढे़ं- DM-SP को बुलाइए, तभी होगी बात बहराइच नवोदय विद्यालय में धरने पर बैठे छात्र, जानें पूरा मामला

महिला से संबंध और पैसों का विवाद

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि तांत्रिक के परिवार की एक महिला से अवैध संबंध थे. इसके अलावा परिवार के लोगों ने तांत्रिक पर फर्जीवाड़े के जरिए काफी पैसा लेने का आरोप भी लगाया. पुलिस के मुताबिक, इन सभी कारणों से परिवार के लोगों की नाराजगी लगातार बढ़ती गई. आखिरकार उन्होंने तांत्रिक से छुटकारा पाने के लिए उसकी हत्या की योजना बना ली.

कानपुर में बनी हत्या की योजना

पुलिस के अनुसार, तांत्रिक की हत्या की साजिश कानपुर में तैयार की गई थी. सोनू, विकास और विशाल ने अभिषेक उर्फ रोहित और मोहित के साथ मिलकर योजना बनाई. इसके बाद हत्या को अंजाम देने के लिए साहिल को भी योजना में शामिल किया गया. पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने साहिल पर ऊपरी साया होने का बहाना बनाया और इसी वजह से तांत्रिक अनीश को कंचनपुर, मंडुआडीह स्थित एक मकान पर बुलाया गया.

स्टूल, सिलेंडर और रॉड से हमला

पुलिस के मुताबिक, एक जुलाई को मकान में अनीश उपाध्याय पर हमला किया गया. आरोपियों ने लकड़ी के स्टूल, गैस सिलेंडर और लोहे की रॉड से मारकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, हत्या के दौरान तांत्रिक की चीखें बाहर न जाएं, इसके लिए कमरे में तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम चलाया गया. हत्या के बाद आरोपियों ने कमरे में लगे खून के निशान साफ किए और बदबू छिपाने के लिए रूम फ्रेशनर और बॉडी स्प्रे का इस्तेमाल किया.

9 जुलाई को दर्ज हुई थी गुमशुदगी

ADCP वरुणा लिपि नगायच ने बताया कि अनीश उपाध्याय के लापता होने की रिपोर्ट 9 जुलाई को लालपुर-पांडेयपुर थाने में दर्ज की गई थी. जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को उसकी हत्या किए जाने की जानकारी मिली. इसके बाद 13 अगस्त को हत्या से संबंधित मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने जांच के आधार पर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

6 आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

पुलिस ने सोनू, विशाल, विकास, साहिल, अभिषेक और मोहित को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, सोनू, विकास और विशाल एक ही परिवार के सदस्य हैं और कंदवा में रहते हैं. इसी परिवार के घर में तांत्रिक पूजा-पाठ के लिए आता था. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का स्टूल, गैस सिलेंडर, लोहे की रॉड और म्यूजिक सिस्टम बरामद किया है. पुलिस अब मामले में हत्या की पूरी कड़ी और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.

Varanasi Crime News: पहले पूजा-पाठ के बहाने घर में एंट्री, फिर डराया-धमकाया… आखिर क्यों कर दी तांत्रिक की हत्या?


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button