UP News: ‘हम सिर्फ घूमने निकले थे’… पत्नी को प्रेमी के साथ होटल के बाहर पकड़ा, पति से देने लगी ये दुहाई – INA

Bijnor News: उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के चांदपुर में होटल से चेक-आउट करने के बाद एक महिला को दूसरे युवक के साथ देखकर उसके पति ने जमकर हंगामा कर दिया. पति ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मौके पर विवाद खड़ा कर दिया. देखते ही देखते होटल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला, उसके पति और साथ मौजूद युवक को थाने ले गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, शोएब को काफी समय से अपनी पत्नी अलीना पर शक था. बताया जा रहा है कि अलीना चांदपुर स्थित होटल पंचवटी में नोएडा निवासी युवक अर्पण नाहिवाल के साथ रुकी थी. इसी दौरान शोएब भी होटल पहुंच गया. बताया जा रहा है कि जैसे ही अलीना और अर्पण होटल से चेक-आउट कर बाहर निकले, शोएब ने दोनों को रोक लिया. पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर वह गुस्से में आ गया और मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया. देखते ही देखते होटल के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई.
होटल के बाहर जमकर हुआ हंगामा
शोएब ने अपनी पत्नी पर देह व्यापार में शामिल होने का आरोप लगाया. हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों के बीच विवाद बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया और तीनों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया. थाने में पूछताछ के दौरान अलीना ने पति के लगाए आरोपों को खारिज कर दिया. महिला का कहना है कि अर्पण नाहिवाल उसका दोस्त है और दोनों केवल घूमने के लिए चांदपुर आए थे. महिला के मुताबिक, होटल से चेक-आउट करने के बाद उसके पति ने उन्हें रोक लिया और विवाद शुरू कर दिया.
पुलिस खंगाल रही जानकारी
वहीं, पति शोएब अपने आरोपों पर कायम बताया जा रहा है. पुलिस अब दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. पुलिस होटल के रिकॉर्ड और वहां उपलब्ध अन्य जानकारी भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला और युवक होटल में कब पहुंचे थे और उनके वहां ठहरने की वास्तविक स्थिति क्या थी. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
‘हम सिर्फ घूमने निकले थे’… पत्नी को प्रेमी के साथ होटल के बाहर पकड़ा, पति से देने लगी ये दुहाई
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,