UP News: Weather Update: अब शुरू हुआ गर्मी का टॉर्चर! पारा 46 डिग्री के पार, दिल्ली-UP के लिए लू का येलो अलर्ट जारी – INA

Delhi Weather: दिल्ली के साथ ही एनसीआर के लोगों को एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, अभी भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में इस हफ्ते तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है. आईएमडी ने दिल्ली के साथ ही एनसीआर में कल यानि मंगलवार से लगातार 4 दिन लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. एक दिन पहले रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस महीने का सबसे गर्म दिन रहा. वहीं यूपी में तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया है.
दिल्ली के रिज इलाके में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, आयानगर में 44.6 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड पर 43.8 डिग्री, पालम में 43.5 डिग्री सेल्सियस और सफदरजंग में 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के अनुसार, लोधी रोड में अधिकतम तापमान 43.8°C दर्ज किया, जिसमें सामान्य से 4.8°C की वृद्धि हुई. चूंकि यह पहला दिन है और केवल एक स्टेशन ने सामान्य से 4.8°C अधिक तापमान दर्ज किया है, इसलिए मानदंडों के अनुसार आज लू की स्थिति घोषित नहीं की गई है.
44 डिग्री पहुंचा पारा
देश की राजधानी दिल्ली और NCR में सूरज का सितम जारी है, दिल्ली में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. वहीं सफदरजंग में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है. यह सीजन का सबसे गर्म दिन है. लोधी रोड पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया. अगले तीन दिन तक दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहने की आशंका है.
40 किमी की स्पीड से चलेंगी गर्म हवाएं
राजस्थान और बलूचिस्तान से आने वाली गर्म हवाओं ने मुसीबत बढ़ाई है. मौसम विभाग की मानें तो अब दिल्ली में राजस्थान और बलूचिस्तान की तरफ से आने वाली सूखी और गर्म हवाओं का असर देखने को मिलेगा, जिससे तापमान में तेजी से वृद्धि होगी. हवाओं की स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है. कभी-कभी 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं. रविवार को दिल्ली का रिज इलाका सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
यूपी में 46 डिग्री पार तापमान
उत्तर और मध्य भारत के बड़े हिस्से में गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा मध्य मई से लेकर जून के दौरान लू के और अधिक खतरनाक होने की चेतावनी जारी की गई है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और तेलंगाना समेत कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. यूपी में लगातार चल रही गर्म हवाओं की वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. यूपी के कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. वहीं बांदा में 46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है, जो कि राज्य का सबसे गर्म जिला रहा.
Weather Update: अब शुरू हुआ गर्मी का टॉर्चर! पारा 46 डिग्री के पार, दिल्ली-UP के लिए लू का येलो अलर्ट जारी
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



