UP News: चुनाव में गड़े मुर्दे क्यों उखाड़ते हैं… CM योगी के औरंगजेब वाले बयान पर सपा सांसद रुचि वीरा का पलटवार – INA

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. तो वहीं दूसरी तरफ नेताओं की बयानबाजी भी जारी है. इस बीच मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद रुचि वीरा का बयान सामने आया है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के औरंगजेब वाले बयान पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा है कि सीएम को चुनाव के समय गड़े मुर्दे उखाड़ने का क्या की जरूरत है.
रुचि वीरा ने कहा कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गड़े मुर्दे उखाड़ने का क्या औचित्य?. उन्होंने ये भी कहा कि सीएम योगी जो दूसरों पर बोलते हैं वो पहले खुद ये बताएं कि उन्होंने खुद अपने पिता की क्या सेवा की.
‘मुरादाबाद मंडल की सभी सीटें जीतेगी SP’
इसके साथ ही सपा सांसद ने ये दावा भी किया है कि मुरादाबाद मंडल की सभी छह सीटों पर जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि मुरादाबाद हमेशा से समाजवादी पार्टी का का मजबूत गढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी मंडल की सभी छह सीटें जीतेगी.
अखिलेश के विकास के नाम पर वोट
TV9 भारतवर्ष से बातचीत में रुचि वीरा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए रिकॉर्ड विकास कार्यों जैसे विद्यार्थियों को लैपटॉप व स्मार्टफोन, ई-रिक्शा, मेट्रो, एक्सप्रेस-वे, किसानों की कर्ज माफी और महिला सुरक्षा के आधार पर पार्टी जनता के बीच जाकर वोट मांगेगी.
असदुद्दीन ओवैसी पर साधा निशानाा
वहीं AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए सपा सांसद ने कहा कि ओवैसी केवल समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हैं, जबकि मौजूदा सरकार से उन्हें कोई शिकायत नहीं होती. उन्होंने स्पष्ट किया कि देश की आजादी और निर्माण में मुस्लिम भाइयों का उतना ही सम्मान और अधिकार है जितना किसी अन्य नागरिक का.
गठबंधन को लेकर कही ये बात
इसके साथ ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसका अंतिम निर्णय अखिलेश यादव और राहुल गांधी लेंगे. वहीं कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के बयान को उन्होंने सत्ता का अहंकार बताते हुए कहा कि आने वाले वक्त में जनता इसका करारा जवाब देगी.
चुनाव में गड़े मुर्दे क्यों उखाड़ते हैं… CM योगी के औरंगजेब वाले बयान पर सपा सांसद रुचि वीरा का पलटवार
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,