UP News: वृंदावन में आखिर क्यों घट गया बांके बिहारी के फूल बंगले का रेट? कमेटी ने बताई ये वजह – INA

बांके बिहारी हाई पावर कमेटी ने फूल बंगला शुल्क की राशि को कम कर दिआ है कमेटी के अनुसार फूल बंगला की रसीद अब कार्याल से 151000 नहीं एक लाख की कटेगी. साथ ही फूल बंगला बनवाने वाले श्रद्धालु अपने गोस्वामी के साथ मंदिर खुलने से एक घंटे पहले मंदिर में सिंहासन की पूजा अर्चना करने के लिए प्रवेश कर सकेंगे. यह जानकारी खुद हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने दी. इसके अलावा बैठक में निधिवन मंदिर का ठेका, राजस्थान सिक्योरिटी के भादर व्यवहार, और मंदिर के आसपास बिक रहे खराब पेड़ों पर कार्रवाई हेतु सहित 25 बिंदुओं पर चर्चा हुई.
विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की हाई पावर कमेटी को अपने द्वारा दिए गए आदेश पर फिर से विचार करना पड़ा. हाई पावर कमेटी द्वारा ठाकुर बांके बिहारी महाराज का फूल बंगला बनाने पर 10 गुना की बढ़ोतरी की गई थी जिससे बांके बिहारी महाराज के सजने वाले फूल बंगलो की रसीद 151000 कर दी गई थी.
क्यों घटानी पड़ी राशि?
फूल बंगला राशि शुल्क बढ़ने से भक्तों पर इसका बोझ पड़ने लगा जिसका कारण यह रहा कि ठाकुर बांके बिहारी महाराज के सजने वाले फूल बंगलों में विघ्न आने लगा. ठाकुर बांके बिहारी महाराज की फूल बंगला बीच-बीच में नहीं सजने लगे, जिसके चलते भक्तों की भावना आहत हुई और गोस्वामी समाज में आक्रोश था.
बैठक में लिया गया फैसला
9 अप्रैल को हुई ठाकुर बांके बिहारी हाई पावर कमेटी की 14वीं बैठक में 25 बिंदुओं पर चर्चा हुई. जिसमें सबसे अहम बिंदु ठाकुर बांके बिहारी महाराज के फूल बंगले को लेकर हुआ. फूल बंगले को लेकर बात हुई तो वही इस बारे में अवगत कराते हुए हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड जज अशोक कुमार ने बताया कि बांके बिहारी महाराज के फूल बंगले में किसी तरह की कोई बाधा आए यह हम भी नहीं चाहते. जैसा की आज बैठक की और बैठक में पता लगा.
कमेटी के अध्यक्ष ने क्या कहा?
हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड जज अशोक कुमार ने कहा कि आज से फूल बंगला की शुल्क रसीद में 50000 कम कर दिए गए हैं. मंदिर की जो परंपरा थी कि जो श्रद्धालु बांग्ला करता है और वह ठाकुर बांके बिहारी महाराज के सिंहासन का पूजा अर्चन करता है, तो उसके लिए बंगला बनाने वाले श्रद्धालु मंदिर खुलने से 1 घंटे पहले भी अपने परिवार के साथ ठाकुर बांके बिहारी महाराज के सिंहासन का पूजा अर्चन कर सकता है. जिससे कि किसी भी तरह की कोई अव्यस्था मंदिर में नहीं होगी.
इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी हुई चर्चा
राजस्थान सिक्योरिटी द्वारा श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार करने, वृंदावन बांके बिहारी मंदिर के आसपास जाम की समस्या से ई-रिक्शा पर लगाम लगाने हेतु, और मंदिर के आसपास बिक रहे मिलावटी पेड़ों पर कार्रवाई हेतु, आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई और प्रशासन को आदेश दिए गए हैं इन पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए.
वृंदावन में आखिर क्यों घट गया बांके बिहारी के फूल बंगले का रेट? कमेटी ने बताई ये वजह
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


