यूपी – Pilibhit News: विधायक से साइबर ठगी की कोशिश, आरोपी ने भाजपा अध्यक्ष का करीबी बताकर मांगे 3.50 लाख रुपये – INA

पीलीभीत के बीसलपुर से भाजपा विधायक विवेक कुमार वर्मा से ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। विधायक ने बीसलपुर कोतवाली दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष का करीबी बताते हुए कॉल किया और पुणे में होने वाले कार्यक्रम के दो दिन खाने के खर्च के नाम पर 3.50 लाख रुपये की मांग की। आरोपी ने रुपये भेजने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कराने का झांसा भी दिया।
विधायक ने बताया कि 16 जुलाई की सुबह करीब 9:30 बजे उनके फोन पर पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उनसे बात करना चाहते हैं। विधायक के अनुसार, उन्होंने बात कराने की सहमति दी तो फोन दूसरे व्यक्ति को दे दिया गया। उस व्यक्ति ने कहा कि उनकी काफी नकारात्मक रिपोर्ट मिल रही है। बातचीत के दौरान नेटवर्क बाधित होने पर कॉल कुछ देर के लिए कट गई।