यूपी – रेलवे : कोहरे के आगे रेलवे बेबस, दिसंबर से फरवरी तक कई ट्रेनें रद्द, फेरे भी घटाए गए – INA

रेलवे द्वारा ट्रेनों में हादसों को रोकने के लिए आधुनिक ‘कवच’ प्रणाली के लाख दावों के बावजूद, सर्दी के मौसम में छाने वाला घना कोहरा एक बार फिर भारी पड़ता दिख रहा है। दृश्यता शून्य होने और तकनीकी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने आगामी कोहरे के मौसम के मद्देनजर कई प्रमुख ट्रेनों के पहियों को ब्रेक लगा दिए हैं। प्रयागराज और आसपास के रूटों से गुजरने वाली कई ट्रेनें पूरी तरह से निरस्त रहेंगी, तो कुछ के फेरों में कटौती की गई है।




फिलहाल गाड़ी संख्या 14112 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस दो दिसंबर 2026 से 24 फरवरी 2027 तक पूरी तरह निरस्त रहेगी। इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज द्वि-साप्ताहिक ट्रेन भी दो दिसंबर 2026 से 24 फरवरी 2027 तक नहीं चलेगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता (22198/22197) साप्ताहिक ट्रेन दिसंबर से फरवरी के अंत तक पूरी तरह रद रहेगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button