Sports- शूटिंग में आया एक और पदक: परिनाज-अनंत की जोड़ी को मिला कांस्य, मिश्रित स्कीट में कितने अंतर से स्वर्ण से चूके? -#INA

भारत के अनंतजीत सिंह नरुका और परिनाज धालीवाल ने गुरुवार को एशियन गेम्स की मिश्रित स्कीट टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में 44 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने अपनी लय को बरकरार रखते हुए छह सीरीज में लगातार प्रगति की, जिसमें वे पहली सीरीज के बाद सात अंक पर थे और इसके बाद क्रमशः 14, 21, 29, 36 और अंत में 44 अंक तक पहुंचे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button