यूपी – बेरहम पति: बाल पकड़कर घसीटा और दीवार से भिड़ाया सिर, इतने से भी नहीं भरा मन तो फाड़ दिया कान का पर्दा – INA

बांदा में शहर कोतवाली क्षेत्र के अतर्रा चुंगी मोहल्ले में किराए में रहने वाली समीक्षा गुप्ता उर्फ प्रिया ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति राहुल गुप्ता सरकारी शिक्षक है। दो मई को रात 11:30 बजे वह शराब के नशे में घर आया और बच्चे के सामने सिगरेट पीने लगा। उसने रोका तो जान से मारने के इरादे से गला दबा दिया।




महिला को बाल पकड़कर घसीटा और सिर दीवार में भिड़ा दिया। वह बिल्कुल मरणासन्न हो गई। बचाने आए बड़े बेटे को भी पीटा। उसने मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया और पुलिस में शिकायत की, पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद 15 जून को सुबह फिर पति राहुल घर पहुंचा और उसे पीटा। उसके कान का पर्दा फट गया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button