यूपी – ‘मौत का ट्रैक’: साजिश या मजबूरी? गले में हाथ डाले हुए थे, ट्रेन के आगे कूदे, मां बोली- सुसाइड नहीं, ये कत्ल है – INA

कानपुर में घाटमपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के . खुदकुशी करने वाले दंपती सुमित उर्फ उदयप्रकाश (26) और ज्योति (26) की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंची सुमित की मां राजलक्ष्मी, बड़े भाई ब्रह्मप्रकाश ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या करार दिया।
Table of Contents
आरोप है कि ज्योति के बहनोई समेत कुछ लोगों ने पहले दोनों की हत्या की और फिर साक्ष्य मिटाने के लिए शवों को कानपुर-बांदा रेलवे लाइन पर फेंक दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। उन्होंने प्रकरण की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।