यूपी – यूपी: 1.8 कैरेट सोने की चेन में 18 कैरेट की हॉलमार्किंग, महिला समेत चार को पकड़ा, ऐसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा – INA

बिरहाना रोड स्थित सोना चांदी ज्वैलर्स के शोरूम में नकली हॉलमार्क वाली चेन और दो अंगूठी बेचने पहुंची महिला को मैनेजर की सतर्कता से पकड़ लिया गया। गहनों में 18 कैरेट की हॉलमार्किंग थी पर जांच में सिर्फ 10 प्रतिशत शुद्धता निकली यानी कि दोनों ज्वैलरी 1.8 कैरेट की मिली। पुलिस ने ज्वैलरी शोरूम के मैनेजर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। महिला की निशानदेही पर पुलिस तीन और युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


बिरहाना रोड स्थित सोना चांदी ज्वैलर्स में मैनेजर के पद पर कार्यरत आशीष डालमिया ने बताया कि शुक्रवार शाम चकेरी के सफीपुुर लालबंगला निवासी सुमन सिंह नाम की महिला शोरूम में एक चेन और दो अंगूठियां बेचने आई। वजन तौलने पर उसका भार 18.440 ग्राम निकला। गहने की शुद्धता जांचने के लिए गोल्ड मैनेजर दीपक अग्रवाल ने उन्हें मशीन पर रखा तो उसकी शुद्धता सिर्फ 10 प्रतिशत निकली जबकि उसमें 18 कैरेट की हॉल मार्किंग थी। सुमन को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि ज्वैलरी रेल बाजार शांतिनगर निवासी उसके परिचित अक्षय गुप्ता ने बेचने के लिए दी थी। अक्षय की ज्वैलरी की दुकान है। इसके बाद आशीष ने पुलिस को सूचना दी।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button