यूपी – यूपी: अमेरिकी सांसद जेसन स्मिथ ने परिवार संग निहारा ताजमहल, सूर्योदय की सुनहरी छटा ने मोहा मन – INA

हाउस वेज एंड मीन्स कमेटी के चेयरमैन अमेरिकी सांसद जेसन स्मिथ ने बुधवार को परिवार संग ताज का दीदार किया। कड़ी सुरक्षा में उन्होंने सूर्योदय के समय ताजमहल में प्रवेश किया। सूर्य की किरणों के साथ संगमरमरी इमारत के बदलते रंगों ने उनका मन मोह लिया।
भ्रमण के दौरान गाइड नितिन सिंह ने उन्हें मुमताज-शाहजहां की प्रेम कहानी, ताजमहल के इतिहास, इसकी बेजोड़ पच्चीकारी और संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भारतीय वास्तुकला की बारीकियों को देखकर अमेरिकी सांसद खासे प्रभावित नजर आए।