यूपी – UP: ‘मेरी शादी की चिंता न कीजिएगा’, सुसाइड नोट लिख छात्रा ने दी जान, पंखे के सहारे लटका मिला शव, ऐसे चला पता – INA

आप लोग परेशान न होना, मेरी शादी की चिंता न कीजिएगा….मैं अपने आप को खत्म करने जा रही हूं। एक पन्ने के सुसाइड नोट में यह चंद लाइनें लिखकर पाॅलिटेक्टिन छात्रा पूर्वा सचान (19) ने मंगलवार देर रात गीता नगर स्थित शुभी गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।
काकादेव पुलिस के अनुसार गीतानगर स्थित संजय कटियार का शुभी गर्ल्स ह़ॉस्टल है। घाटमपुर के जवाहर नगर की रहने वाली पूर्वा सचान 15 दिन पहले रहने आई थी। छात्रा की पिता राम सिंहासन सचान ट्रक चलवाते हैं। परिवार में मां रीना देवी, बड़ी बहन आशी है।