यूपी – UP: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, लखनऊ और झांसी में मारे छापे – INA

झांसी के गरौठा से पूर्व सपा विधायक दीप नारायण सिंह यादव और उनके सहयोगियों के लखनऊ और झांसी स्थित ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बुधवार को बड़ी छापेमारी की है। ईडी ने इस मामले में यूपी विजिलेंस एस्टेब्लिशमेंट की एफआईआर के आधार पर कार्रवाई की।

पूर्व विधायक के खिलाफ प्रारंभिक जांच में 23 से अधिक अपराधों से जुड़ी एफआईआर और कुल लगभग 60 आपराधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें धोखाधड़ी, जालसाजी, फिरौती, हत्या का प्रयास, डकैती आदि शामिल हैं। ये मामले आईपीसी, यूपी गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट के तहत दर्ज हैं।

ईडी की टीम ने दीप नारायण और 0उनके परिवार के सदस्यों और संबंधित लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की। सर्च के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, चल-अचल संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड जब्त किए गए।

इन स्थानों पर की छापेमारी

ईडी की टीम ने पूर्व विधायक के लखनऊ के एल्डिको कॉलोनी स्थित अपार्टमेंट के छठवें तल व कानपुर रोड स्थित सनराइज अपार्टमेंट के फ्लैट में छापेमारी की है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button