गूगल मैप से लोकेशन देखकर यात्रा करना काफी खतरनाक हो गया है। कुछ दिन पहले अधूरे पुल से कार गिरने पर तीन लोगों की मौत हो गई थी। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक बार फिर गूगल मैप के कारण हादसा हो गया। बरेली के इज्जत नगर थाना इलाके के पीलीभीत रोड स्थित एक कार गूगल मैप के कारण कलापुर नहर में गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे। घटना की जानकारी होते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को नहर से निकलवाया।
गनीमत रही कि तीन कार सवारों की जान बच गई। इज्जत नगर थाना प्रभारी धनंजव पांडेय ने बताया कि औरैया निवासी दिव्यांशु पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह और उनके साथ दो लोग अपनी टाटा टैगोर कार से निकले थे।
वह सैटेलाइट से गूगल मैप के सहारे पीलीभीत जा रहे थे। कलापुर नहर ने गांव बरकापुर तिराहा के पास सड़क का कटान कर दिया है। इस वजह से कार नहर में पलट गई। कार में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। कार को क्रेन से बाहर निकलवा दिया गया।
24 नवंबर को हुई थी घटना
गूगल मैप पर गलत रास्ता दिखाने की वजह से बरेली में 24 नवंबर को दर्दनाक हादसा हुआ था। बदायूं के दातागंज से बरेली के फरीदपुर जाने वाले मार्ग पर मुड़ा गांव के पास में पुल बना हुआ है, जोकि अधूरा है। 24 नवंबर को कार सवार तीन लोग हादसे का शिकार हो गए थे।
वह गूगल मैप के सहारे . चलते चले गए और पुल खत्म होते ही उनकी कार 20 फुट नीचे जा गिरी, जिससे तीनों लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में पीडब्ल्यूडी की भी बड़ी लापरवाही सामने आई।
अधूरा पल होने के बावजूद उसे पर कोई अवरोधक व संकेतक नहीं लगाए गए थे। इस मामले में दातागंज के नायब तहसीलदार ने पांच इंजीनियरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने गूगल को भी नोटिस जारी किया है।
गूगल मैप से लोकेशन देखकर यात्रा करना काफी खतरनाक हो गया है। कुछ दिन पहले अधूरे पुल से कार गिरने पर तीन लोगों की मौत हो गई थी। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक बार फिर गूगल मैप के कारण हादसा हो गया। बरेली के इज्जत नगर थाना इलाके के पीलीभीत रोड स्थित एक कार गूगल मैप के कारण कलापुर नहर में गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे। घटना की जानकारी होते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को नहर से निकलवाया।
गनीमत रही कि तीन कार सवारों की जान बच गई। इज्जत नगर थाना प्रभारी धनंजव पांडेय ने बताया कि औरैया निवासी दिव्यांशु पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह और उनके साथ दो लोग अपनी टाटा टैगोर कार से निकले थे।
वह सैटेलाइट से गूगल मैप के सहारे पीलीभीत जा रहे थे। कलापुर नहर ने गांव बरकापुर तिराहा के पास सड़क का कटान कर दिया है। इस वजह से कार नहर में पलट गई। कार में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। कार को क्रेन से बाहर निकलवा दिया गया।
24 नवंबर को हुई थी घटना
गूगल मैप पर गलत रास्ता दिखाने की वजह से बरेली में 24 नवंबर को दर्दनाक हादसा हुआ था। बदायूं के दातागंज से बरेली के फरीदपुर जाने वाले मार्ग पर मुड़ा गांव के पास में पुल बना हुआ है, जोकि अधूरा है। 24 नवंबर को कार सवार तीन लोग हादसे का शिकार हो गए थे।
रिपोर्ट- ईरानी राष्ट्रपति पजशकियान ने सुप्रीम लीडर को इस्तीफा भेजा:इस्लामिक सेना के कंट्रोल से नाराज, कहा- बड़े फैसलों में शामिल नहीं किया जाता- INA NEWS
7 minutes ago
गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी- INA NEWS
9 minutes ago
World News: ‘पहले, भूमि ने हमारा भरण-पोषण किया’: गिनी की बॉक्साइट संपदा से किसे लाभ होता है? – INA NEWS
25 minutes ago
Sport : सुपर स्ट्राइकर से लेकर ऑरेंज कैप तक… वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में जीते ये 5 बड़े अवॉर्ड #INA
47 minutes ago
देशभर में हीटवेव खत्म, बारिश से तापमान में गिरावट:राजस्थान के जैसलमेर में रेतीला तूफान; उत्तराखंड के चंपावत में नदी में फंसे 50 लोगों का रेस्क्यू- INA NEWS
50 minutes ago
World News: कोलंबिया की शांति प्रक्रिया पर जुआन मैनुअल सैंटोस, 10 साल बाद – INA NEWS