यूपी – UP Politics: लंबे समय बाद यूपी भाजपा को मिला प्रभारी, विनोद तावड़े के हाथ में कमान; जगदीश पटेल बने सह प्रभारी – INA

भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। पार्टी ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, जगदीश ईश्वरभाई पटेल को यूपी का सह प्रभारी बनाया गया है।


संगठन में किए गए इस फेरबदल को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। नए पदाधिकारियों के सामने प्रदेश में संगठन को और मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी होगी।

विनोद तावड़े इससे पहले भी पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। उनके अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह प्रभारी की जिम्मेदारी देकर प्रदेश संगठन के कामकाज में सक्रिय भूमिका दी गई है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button