यूपी – Weather Update: तीन दिन तक मौसम रहेगा खुशनुमा, तेज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी – INA

गुरुवार को धूप-छांव के बीच बूंदाबांदी और बौछारें पड़ती रहीं। इससे मौसम खुशगवार रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अभी तीन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। इसके बाद मानसून की सक्रियता बढ़ेगी और तेज बारिश होने लगेगी। बादलों की आवाजाही और बौछारें पड़ने से अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री घट गया। न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ गया है।


चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग की वेधशाला में 0.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि दो-तीन इसी तरह स्थानीय स्तर पर बौछारें पड़ती रहेंगी। इसके बाद मौसमी प्रणालियों में बदलाव आएगा और मानसून की सक्रियता बढ़ेगी।

तापमान

अधिकतम- 32.2 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम- 26 डिग्री सेल्सियस


Credit By Amar Ujala

Back to top button