यूपी – गोवर्धन: सप्तकोसीय परिक्रमा लगाने के बाद मानसी गंगा में लगाई डुबकी, एक किशोर की डूबकर मौत; दूसरे की तलाश जारी – INA

मथुरा के गोवर्धन में गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा करने राजस्थान के धौलपुर जिले के राधाखेड़ा गांव से आए दो श्रद्धालु किशोर मानसी गंगा में स्नान के दौरान डूब गए। हादसे में 14 वर्षीय मनीष पुत्र सत्यभान की मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय प्रिंस की तलाश जारी है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीष और प्रिंस अपने परिजनों के साथ गोवर्धन में गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा करने आए थे। परिवार के छह सदस्य इस धार्मिक यात्रा में शामिल थे। परिक्रमा पूरी करने के बाद शनिवार सुबह करीब सात बजे दोनों किशोर मानसी गंगा में स्नान करने पहुंचे। स्नान के दौरान मनीष गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए प्रिंस भी पानी में उतर गया, लेकिन वह भी गहरे पानी में समा गया। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद मनीष को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं प्रिंस की तलाश के लिए गोताखोरों और पुलिस की टीम लगातार अभियान चला रही है। हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। मनीष अपने परिवार में तीन बहनों के बीच इकलौता और सबसे छोटा भाई था। 

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं प्रिंस की एक छोटी बहन गौरी है। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। बताया गया है कि दोनों किशोरों के साथ उनकी मां राधा, मामा दीपक सहित परिवार के छह सदस्य गोवर्धन आए हुए थे। घटना के बाद मानसी गंगा घाट पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए लापता किशोर प्रिंस की तलाश में जुटी हुई है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News