Tach – अब Instagram इस्तेमाल करने के लिए देना होगा पैसा? कंपनी ने लॉन्च किया नया प्लान, क्या होगा नया

Last Updated:
Instagram ने भारत में Instagram Plus लॉन्च किया है. ₹299 प्रति माह के इस सब्सक्रिप्शन में एक्सक्लूसिव फीचर्स, बेहतर कस्टमाइजेशन, प्रीमियम टूल्स, गहरी इनसाइट्स और नए फीचर्स का शुरुआती एक्सेस मिलेगा.
Instagram Plus लॉन्च, अब पहले से ज्यादा पर्सनल होगा आपका अनुभव
इंस्टाग्राम ने भारत में अपने नए सब्सक्रिप्शन प्लान इंस्टाग्राम प्लस को लॉन्च कर दिया है. यह नया प्लान उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो सामान्य इंस्टाग्राम एक्सपीरिएंस से आगे बढ़कर अडिशनल फीचर्स, ज्यादा कस्टमाइजेशन और प्रीमियम टूल्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं.
कंपनी के मुताबिक इंस्टाग्राम प्लस पूरी तरह वैकल्पिक (Optional) सेवा है. यानी जो यूजर्स इस सब्सक्रिप्शन को नहीं लेना चाहते, वे पहले की तरह इंस्टाग्राम का मुफ्त वर्जन इस्तेमाल कर सकते हैं. इंस्टाग्राम ने साफ किया है कि फ्री वर्जन में कोई बदलाव नहीं किया गया है और सभी मौजूदा फीचर्स पहले की तरह उपलब्ध रहेंगे.
भारत में इंस्टाग्राम प्लस की कीमत 299 रुपये प्रति माह रखी गई है. सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को कई अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी, जो सामान्य यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होंगी.
मिलेंगे एक्सक्लूसिव फीचर्स
इंस्टाग्राम प्लस के तहत यूजर्स को एक्सक्लूसिव फीचर्स, बेहतर कस्टमाइजेशन ऑप्शन और नए सेल्फ-एक्सप्रेशन टूल्स मिलेंगे. इसके अलावा दोस्तों और कम्युनिटी के साथ जुड़ने के लिए नए तरीके, गहरी इनसाइट्स और अतिरिक्त जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी.
कंपनी का कहना है कि इंस्टाग्राम प्लस सब्सक्राइबर्स को कुछ नए फीचर्स और एक्सपीरिएंस का शुरुआती एक्सेस भी मिलेगा. यानी नए फीचर्स आम यूजर्स तक पहुंचने से पहले प्लस यूजर्स उन्हें इस्तेमाल कर सकेंगे.
इंस्टाग्राम के मुताबिक इस सब्सक्रिप्शन का मकसद प्लेटफॉर्म पर ज्यादा कंट्रोल और व्यक्तिगत अनुभव देना है. इससे यूजर्स अपने अकाउंट को बेहतर तरीके से कस्टमाइज कर पाएंगे और अपनी पसंद के अनुसार इंस्टाग्राम का इस्तेमाल कर सकेंगे.
Meta के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम का यह कदम ऐसे समय में आया है जब कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मॉडल अपना रहे हैं. कंपनियां मुफ्त सेवाओं को बरकरार रखते हुए अतिरिक्त फीचर्स के लिए पेड प्लान पेश कर रही हैं.
इंस्टाग्राम प्लस अब भारत में उपलब्ध है और इच्छुक यूजर्स इसे सीधे इंस्टाग्राम ऐप के जरिए सब्सक्राइब कर सकते हैं. यदि आप इंस्टाग्राम पर अतिरिक्त फीचर्स और बेहतर नियंत्रण चाहते हैं, तो यह नया प्लान आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Source link