Uttarakhand Weather : अब ठिठुरने वाला है उत्तराखंड, 2 दिन में तेजी से गिरेगा पारा, ये है अपडेट #INA

UK Weather Updates: उत्तराखंड में मौसम के हाल अब शुष्क हो चुके हैं. यहां दो दिनों तक हल्की बारिश और बर्फबारी के बाद से ये बदलाव देखने को मिले हैं. ऐसे में अब ठंड बेहिसाब बढ़ चुकी है. पूरे प्रदेश में कड़ाके की सर्दी देखने को मिलेगी. इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक पाला पड़ने की वजह से ठंड में खासा इजाफा हुआ है. 

मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही यह स्थिति बनी रह सकती है. सुबह और शाम के समय सर्द हवाएं चल रही हैं. इससे ठिठुरन बढ़ी हुई है. हालांकि, दिन में धूप की चटकता से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन रात के समय पाले और ठंड का असर बढ़ जाता है.

कुछ ये है जिलों के तापमान की स्थिती

वहीं राजधानी देहरादून और उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों में रातें काफी सर्द हो चुकी हैं. गुरुवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर में अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस था. मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस था. तापमान में इतनी गिरावट के कारण सर्दी महसूस की जा रही है.

मौसम में खासकर बुजुर्गों और बच्चों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के अनुसार, राज्य में बर्फबारी और बारिश के बाद शीतलहर की स्थिति बन गई है, जो आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है.

बर्फबारी से तापमान में गिरावट

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी हो चुकी है. 8 और 9 दिसंबर को चकराता, हर्षिल, नैनीताल और मुक्तेश्वर जैसे क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जिसके बाद तापमान में गिरावट आई और ठंड बढ़ गई. देहरादून और अन्य निचले क्षेत्रों में कोहरे और पाले के कारण सर्दी का असर बढ़ गया है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

पर्यटन स्थलों पर ठंड का असर

ठंड के मौसम में उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है. मसूरी, नैनीताल, रानीखेत और मुक्तेश्वर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर ठंड का असर बढ़ चुका है. मसूरी में हाल ही में बर्फबारी हुई थी. अब भी वहां न्यूनतम तापमान माइनस में है.

नैनीताल में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जबकि रानीखेत का न्यूनतम तापमान -2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा. साथ ही, पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जो तापमान में और गिरावट ला सकती है.


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News