Tach – X पर वायरल पोस्ट ने बदली किस्मत, दीपेंदर गोयल की टेंपल डिवाइस टीम ने लिया पुणे इंजीनियर का इंटरव्यू

पुणे के एक टेक प्रोफेशनल की सोशल मीडिया एक्टिविटी ने उन्हें अचानक सुर्खियों में ला दिया है. दरअसल, यूजर क्षितिज वाजे ने बताया कि उनकी ऑनलाइन मौजूदगी और लोगों के सपोर्ट के कारण उनका प्रोफाइल दीपेंदर गोयल  और उनकी नई टेक पहल टेंपल (टेंपल) वियरेबल की टीम तक पहुंच गया.

Table of Contents

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में बताया कि कई यूजर्स ने टेंपल के हायरिंग पोस्ट पर उन्हें टैग किया था, जिसके बाद कंपनी की टीम ने उनसे बातचीत की.

27 मिनट की बातचीत, इंटरव्यू बताया पॉजिटिव
क्षितिज वाजे के मुताबिक टेंपल टीम के साथ उनकी करीब 27 मिनट तक बातचीत हुई. उन्होंने कहा कि इंटरव्यू काफी सकारात्मक रहा और टीम ने बातचीत को अच्छा बताया.

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि दीपेंदर गोयल  खुद यह पूछ रहे थे कि क्या टीम उनके प्रोफाइल के बारे में जानती है और क्या वे उन्हें देख रहे हैं. वाजे ने कहा कि उन्हें इतने लोगों के सपोर्ट के लिए बेहद आभार महसूस हो रहा है.

उनके मुताबिक, अब उनका रिज्यूमे टेक्निकल टीम को भेजा जाएगा और आगे कुछ और इंटरव्यू राउंड हो सकते हैं. इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया तय होगी.

क्या है टेंपल डिवाइस?
टेंपल डिवाइस पहली बार नवंबर 2025 में चर्चा में आया था, जब दीपेंदर गोयल  ने इसे पेश किया और इसे Gravity Ageing Hypothesis से जोड़ा. इस थ्योरी के मुताबिक, समय के साथ गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव मस्तिष्क में रक्त संचार पर धीरे-धीरे असर डाल सकता है, जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया से जुड़ा हो सकता है.

वायरल हुई थीं गोल्डन डिवाइस की तस्वीरें
टेंपल डिवाइस उस समय और ज्यादा चर्चा में आया जब दीपेंदर गोयल  की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें उनके दाहिने कान के पास एक छोटा गोल्डन डिवाइस लगा हुआ दिखाई दिया.

बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि टेंपल एक एक्सपेरिमेंटल वियरेबल डिवाइस है, जिसे मस्तिष्क में रक्त प्रवाह को सटीक तरीके से मापने के लिए डिजाइन किया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि वह करीब एक साल से इस डिवाइस को खुद पर टेस्ट कर रहे थे.

अगर यह प्रोजेक्ट सफल होता है, तो भविष्य में यह डिवाइस मानव उम्र बढ़ने और मस्तिष्क स्वास्थ्य को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News