हिमाचल में कोहरे से विजिबिलिटी 50 मीटर, हरियाणा में बारिश:एमपी के 15-राजस्थान के 7 शहरों में टेंपरेचर 30°C; दिल्ली में AQI 300 के पार- INA NEWS

देश में फरवरी के दूसरे हफ्ते में ही 3 प्रमुख मैदानी राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पारा 30 डिग्री का आंकड़ा पार कर चुका है। इससे सर्दी का असर खत्म होने लगा है। हालांकि दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब-हरियाणा में तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इधर, पश्चिमी हिमालय में लगातार दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है पहला 13 फरवरी और दूसरा 16 फरवरी से एक्टिव हो सकता है। इसके कारण पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है। हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में बुधवार सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा। बिलासपुर में इससे विजिबिलिटी 50 मीटर और मंडी में 100 मीटर से नीचे गिर गई। जम्मू कश्मीर में कुछ जगहों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई। उधर, हरियाणा के 6 से ज्यादा जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हुई। मध्य प्रदेश के 15 और राजस्थान के 7 जिलों में तापमान 30 डिग्री के पार चला गया। पिछले 24 घंटे में राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर में दोपहर में हल्के बादल छाए। चूरू, श्रीगंगानगर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। दिल्ली की एयर क्वालिटी बिगडकर बहुत खराब कैटेगरी में पहुंच गई। बुधवार को यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 305 दर्ज किया गया। IMD ने अगले दो दिनों में मिनिमम टेंपरेचर में एक से दो डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट और उसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का भी अनुमान लगाया है। मौसम की 4 तस्वीरें… अगले दो दिन का मौसम… राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: 25 शहरों में रात का तापमान बढ़ा, चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म प्रदेश में सर्दी का असर कम होने लगा है। दिन-रात का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को राज्य के 25 शहरों का तापमान 25 से 31 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में दिन में हल्की धुंध, बादल से धूप कमजोर रही। बुधवार को सबसे ज्यादा तापमान चित्तौड़गढ़ में दर्ज हुआ। यहां पारा 31 डिग्री तक पहुंचा। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: बादलों के कारण तापमान घटा, 5 दिन में दो सिस्टम एक्टिव होंगे वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से बुधवार को बादल छाए रहे। जिससे दिन का तापमान घट गया। अगले 5 दिन में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 2 वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहे हैं। इसके कारण अगले 3 से 4 दिन तक ठंड का असर बरकरार रहेगा। खासकर देर रात और सुबह के समय सर्दी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: 10 शहरों में तापमान 5॰C से कम, 16 से बारिश-बर्फबारी के आसार प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज कोहरे का अलर्ट है। मौसम विभाग ने मंडी और बिलासपुर में सुबह के समय विजिबिलिटी 100 मीटर से भी नीचे रहने की संभावना जताई है। प्रदेश के 10 कस्बों में तापमान 5 डिग्री से नीचे चल रहा है। कल्पा में माइनस 1.5॰, कुकुमसैरी माइनस 6.3॰ और ताबो माइनस 5.7॰ रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर…
उत्तर प्रदेश: 3 डिग्री बढ़ा तापमान, 5 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस राज्य में मौसम के किसी नए सिस्टम या पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को नहीं मिल रहा है। अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि 5 दिन बाद यानी 17 फरवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: बगहा में घना कोहरा, विजिबिलिटी जीरो, अगले 48 घंटे में 3 डिग्री चढ़ेगा पारा प्रदेश में सुबह-शाम ठंड हो रही है। 18 फरवरी तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हालांकि आज बगहा में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी जीरो है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो सुपौल और मोतिहारी में घना कोहरा दिखा। पटना में भी सुबह हल्की धुंध थी, लेकिन दिन में तेज धूप निकली थी। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: 13 जिलों में 25°C से ऊपर तापमान, कड़ाके की सर्दी से राहत हल्की बारिश होने के बावजूद दिन के तापमान में बढ़ोतरी बनी हुई है। बुधवार को हरियाणा के 14 जिलों में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 29.2 डिग्री पलवल में रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर… झारखंड: कई जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे, 2–3°C तक घटेगा तापमान प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। बादल छंटने के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है। जंगल और पठारी इलाकों में अब भी ठंड का असर बरकरार है। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे कम तापमान गुमला में 6.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब: तेज धूप से ठंड घटी, 16-17 को बारिश की संभावना पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले कई दिनों से तेज धूप निकल रही है। इससे ठंड कम हो गई है। हालांकि 16 और 17 को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटे में तापमान फरीदकोट में 27.3 डिग्री दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button