Tach – हैसेल्बैड कैमरा के साथ ओप्पो का नया फ्लैगशिप, क्या करेगा DSLR को रिप्लेस? ऐपल, सैमसंग से होगी टक्कर

Last Updated:

ओप्पो ने कंफर्म किया है कि Find X9 Ultra इस साल ग्लोबली लॉन्च होगा. हैसेलब्लेड के साथ विकसित एडवांस कैमरा सिस्टम और प्रीमियम फीचर्स के जरिए कंपनी हाई-एंड स्मार्टफोन सेगमेंट में ऐपल और सैमसंग को टक्कर देने की तैयारी में है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Oppo Find X9 Ultra.

ओप्पो ने कंफर्म कर दिया है कि उसका अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन ओप्पो फाइंड X9 अल्ट्रा इस साल ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा. ये पहली बार होगा जब कंपनी अपनी ‘अल्ट्रा’ सीरीज़ को चीन से बाहर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पेश करेगी. यह कदम प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में ओप्पो की मजबूत रणनीति की ओर इशारा करता है, जहां उसकी सीधी टक्कर ऐपल और सैमसंग जैसे दिग्गज ब्रांड्स से है.

कैमरा पर बड़ा दांव- ओप्पो ने साफ कर दिया है कि Find X9 अल्ट्रा का मेन फोकस कैमरा पर होगा. कंपनी का दावा है कि इसमें अब तक का सबसे एडवांस इमेजिंग सिस्टम मिलेगा, जिसे मशहूर कैमरा ब्रांड Hasselblad के साथ मिलकर विकसित किया गया है. दोनों कंपनियां पिछले कुछ सालों से साझेदारी में काम कर रही हैं और नया मॉडल इस सहयोग का अगला चरण माना जा रहा है.

हालांकि, ओप्पो ने अभी तक सेंसर, ऑप्टिकल जूम या प्रोसेसिंग हार्डवेयर से जुड़ी जानकारी नहीं दी है, लेकिन कंपनी इसे ऐसे डिवाइस के रूप में पेश कर रही है जो कई यूजर्स के लिए एक डेडिकेटेड कैमरा की जगह ले सकता है.

‘Ultra’ टैग को लेकर कंपनी का नजरिया
बार्सिलोना में आयोजित एक मीडिया इवेंट में ओप्पो यूरोप के CEO एल्विस झोउ ने कहा कि इंडस्ट्री में ‘Ultra’ शब्द का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है. उनका इशारा इस ओर था कि कई ब्रांड्स अपने प्रीमियम मॉडल्स को अल्ट्रा नाम दे रहे हैं, लेकिन ओप्पो का दावा है कि फाइंड X9 अल्ट्रा वास्तव में इस टैग को जस्टिफाई करेगा.

प्रीमियम सेगमेंट में नई रणनीति
अब तक ओप्पो ने अपने सबसे प्रीमियम डिवाइस मुख्य रूप से चीन तक सीमित रखे थे. लेकिन फाइंड X9 अल्ट्रा को ग्लोबल लेवर पर लॉन्च करने का फैसला कंपनी की महत्वाकांक्षा को दर्शाता है. प्रीमियम मार्केट में कैमरा क्वालिटी, डिजाइन और ब्रांड पोजिशनिंग बेहद अहम होती है, और ओप्पो इन सभी पहलुओं पर फोकस करता नजर आ रहा है.

फिलहाल लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कंपनी ने केवल इतना कहा है कि आने वाले महीनों में फेस तरीके से और जानकारी साझा की जाएगी. असली तस्वीर तब साफ होगी जब पूरी स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा होगा.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News