Donald Trump की जीत पर आंध्र प्रदेश के गांव में मनी दीवाली, भारतीय मूल की सेकंड लेडी Usha Chilukuri Vance से है कनेक्शन
डोनाल्ड ट्रंप की जीत का असर भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ेगा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्रंप से अच्छे संबंध हैं। भारत को इसका फायदा मिलेगा। वहीं, ट्रंप के डिप्टी यानी उपराष्ट्रपति (निर्वाचित) जेडी वेंस की पत्नी दक्षिण भारत से है। इस तरह व्हाइट हाउस में भारत का दबदबा रहेगा।
HighLights
बुधवार देर रात प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप से टेलीफोन पर बात की
ऐतिहासिक जीत के बाद ट्रंप को दुनियाभर से मिल रही बधाइयां
जनवरी में शपथ लेंगे ट्रंप, भारत के साथ रिश्तों पर रहेगा फोकस
एजेंसी, वडलुरू (आंध्र प्रदेश)। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में इतिहास रचते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने धमाकेदार जीत दर्ज की और अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति चुने गए। ट्रंप ने बुधवार को समाप्त हुई मतगणना में 538 में से 295 इलेक्टोरल वोट हासिल किए, जबकि विपक्षी कमला हैरिस का सफर 226 इलेक्टोरल वोट पर रुक गया।
अमेरिका में राष्ट्रपति बनने के लिए 270 इलेक्टोरल वोट की दरकार होती है। स्थिति स्पष्ट होते ही अमेरिका समेत दुनियाभर में ट्रंप समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया। भारत में आंध्र प्रदेश के वडलुरू गांव में भी जश्न मनाया गया।
कौन हैं उषा चिलुकुरी वेंस और क्या हैं भारत से नाता
आंध्र प्रदेश के वडलुरू गांव का संबंध उषा चिलुकुरी वेंस से है। उषा मूल रूप से इसी गांव की रहने वाली हैं, जो अभी अमेरिका के उप राष्ट्रपति चुने गए जेडी वेंस की पत्नी हैं।
उषा चिलुकुरी अमेरिका में उपराष्ट्रपति की पत्नी बनने वाली भारतीय मूल की पहली महिला है। अमेरिका में इसे सेकंड लेडी कहा जाता है, जबकि राष्ट्रपति की पत्नी फर्स्ट लेडी होती हैं।
उषा के माता-पिता काफी पहले अमेरिका में जाकर बस गए थे। उषा का जन्म सैन डिएगो में हुआ। उनके माता-पिता का पैतृक गांव आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में वडलुरू है।
ट्रंप ने जेडी वेंस को अपना उपराष्ट्रपति चुना है। वहीं जेडी की पत्नी उषा भी कम नहीं हैं। राष्ट्रपति चुने जाने के बाद ट्रंप ने अपने भाषण में उषा की खूब तारीफ की।
ट्रंप ने कहा था, जब कभी मैं थोड़ा बहुत अहंकारी या थोड़ा बहुत घमंडी हो जाता हूं, तो मैं खुद को याद दिलाता हूं कि उषा मुझसे कहीं ज्यादा टैलेंटेड हैं। लोग यह नहीं जानते कि वह कितनी प्रतिभाशाली हैं।
खबर अपडेट हो रही है…
Copyright Disclaimer Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
राज्यसभा के मनोनीत सांसद बने हरिवंश नारायण:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नॉमिनेट किया; पूर्व CJI रंजन गोगोई के रिटायरमेंट के बाद सीट खाली हुई थी- INA NEWS
13 minutes ago
UP News: UP: दुल्हन की एक आवाज पर चले लाठी-डंडे… टूट गई शादी; पीटे गए बाराती – INA
19 minutes ago
World News: उत्तर कोरिया ने नए विद्युत चुम्बकीय और ब्लैकआउट बमों का परीक्षण किया – INA NEWS
26 minutes ago
Sport : शाबाशी दी, गले लगाया और फिर… LSG की जीत पर संजीव गोयनका का इमोशनल वीडियो हुआ वायरल #INA
52 minutes ago
World News: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने ‘नाजुक’ अमेरिका-ईरान युद्धविराम को बढ़ावा देने के लिए खाड़ी का दौरा किया – INA NEWS
1 hour ago
World News: मेलानिया ट्रम्प ने एप्सटीन का आश्चर्यजनक बयान दिया (वीडियो) – INA NEWS