World News: चीन का बड़ा फैसला, कनाडा और ब्रिटेन के नागरिकों को मिलेगी वीजा फ्री एंट्री – INA NEWS

चीन ने कनाडा और ब्रिटेन के नागरिकों को बड़ी राहत दी है. अब इन दोनों देशों के लोग बिना वीजा के चीन जा सकेंगे. इस फैसले के बाद फाइव आइज समूह में अमेरिका ही ऐसा देश बचा है, जिसके नागरिकों को अभी भी चीन जाने के लिए वीजा लेना होगा. चीन के विदेश मंत्रालय ने रविवार को इस नई नीति की घोषणा की. मंत्रालय के मुताबिक, यह नियम मंगलवार 17 फरवरी से लागू होगा और साल के अंत तक जारी रहेगा.
अब कनाडा और ब्रिटेन के पासपोर्ट होल्डर्स चीन में अधिकतम 30 दिन तक बिना वीजा के रह सकते हैं. वे बिजनेस, घूमने या दोस्तों और परिवार से मिलने के लिए चीन आ सकते हैं. यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और ब्रिटिश PM कीर स्टारमर ने चीन का दौरा किया था. माना जा रहा है कि इन यात्राओं के बाद आपसी रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है.
फाइव आइज क्या है?
फाइव आइज (Five Eyes) एक खुफिया साझेदारी समूह है. इसमें अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं. इसे पश्चिमी देशों का अहम सुरक्षा गठबंधन माना जाता है. अब इस समूह में अमेरिका अकेला देश है, जिसे चीन ने वीजा फ्री ट्रैवल की सुविधा नहीं दी है.
चीन इससे पहले जुलाई 2024 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के नागरिकों को भी वीजा फ्री एंट्री दे चुका है. यानी अब फाइव आइज के चार देशों- ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लोग चीन में 30 दिन तक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं.
अमेरिका को ये सुविधा न देने की वजह?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फैसला चीन की कूटनीति का हिस्सा है. इसके जरिए वह कुछ पश्चिमी देशों के साथ संबंध मजबूत करना चाहता है. वहीं, अमेरिका को इस सुविधा से बाहर रखना दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव को भी दिखाता है.
चीन ने दुनियाभर में अब तक लगभग 75 देशों के नागरिकों को वीजा फ्री एंट्री की सुविधा दी है. इसका मतलब है कि इन देशों के नागरिक कुछ तय शर्तों के तहत 30 दिनों तक बिना वीजा चीन में रह सकते हैं. यह फैसला चीन की नई खुली यात्रा नीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य दुनियाभर से यात्रियों को आकर्षित करना और अंतरराष्ट्रीय संबंध मजबूत करना है.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश: तारिक की बड़ी पहल, जमात-NCP के नेताओं से करेंगे मुलाकात
चीन का बड़ा फैसला, कनाडा और ब्रिटेन के नागरिकों को मिलेगी वीजा फ्री एंट्री
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







