World News: जिनपिंग की बड़ी कार्रवाई, सेना के 9 सीनियर अफसरों को संसद से किया बाहर – INA NEWS

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सेना में बड़ी कार्रवाई करते हुए पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के 9 सीनियर अफसरों को देश की संसद से हटा दिया है. नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) से इन अधिकारियों की सदस्यता खत्म कर दी गई है. यह फैसला चीन की सबसे अहम सालाना राजनीतिक बैठकों यानी टू सेशंस से ठीक पहले लिया गया है.
टू सेशंस में चाइनीज पीपुल्स पॉलिटिकल कन्सलटेटिव कॉन्फ्रेंस (CPPCC) और NPC की बैठकें शामिल होती हैं. ये बैठकें 4 और 5 मार्च से शुरू होंगी और लगभग एक हफ्ते तक चलेंगी. माना जा रहा है कि इस साल इन बैठकों में अर्थव्यवस्था और आंतरिक स्थिरता पर खास ध्यान रहेगा. ऐसे में यह कदम जिनपिंग के नियंत्रण को और मजबूत करने की कोशिश माना जा रहा है.
किस लेवल के अफसर हटाए गए?
चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक, संसद की स्थायी समिति ने कुल 19 अधिकारियों को हटाया है, जिनमें 9 PLA अधिकारी शामिल हैं. इन 9 अधिकारियों में 2 एडमिरल, 4 मेजर जनरल, 2 जनरल और 1 लेफ्टिनेंट जनरल शामिल हैं. इन्हें हटाने के बाद NPC में अब कुल 2,878 सदस्य रह गए हैं.
ध्यान देने वाली बात यह है कि लिस्ट में झांग यूक्सिया का नाम शामिल नहीं था. झांग यूक्सिया को पिछले महीने गंभीर अनुशासन और कानून उल्लंघन के आरोप में जांच के दायरे में लिया गया था, जो आमतौर पर भ्रष्टाचार के मामलों के लिए इस्तेमाल किया जाता है. उन्हें और जनरल लियू झेनली को चीन की शीर्ष सैन्य संस्था सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (CMC) से भी हटा दिया गया था. अब इस आयोग में सिर्फ शी जिनपिंग और अनुशासन सचिव झांग शेंगमिन बचे हैं.
चीन में करप्शन के खिलाफ अभियान
2013 में सत्ता संभालने के बाद से जिनपिंग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है. वे इसे बड़े और छोटे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई बताते हैं. एक स्टडी के मुताबिक, 2022 से अब तक 101 जनरल और लेफ्टिनेंट जनरल या तो पद से हटाए जा चुके हैं या सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रहे हैं.
फिलहाल यह साफ नहीं है कि हटाए गए अधिकारियों की जगह कब भरी जाएगी. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कोई बड़ा सैन्य अभियान, जैसे चीन द्वारा अपना दावा किए गए ताइवान के खिलाफ कार्रवाई, होता है तो नेतृत्व में खाली पद सेना की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान-तालिबान में जंग, किस तरफ हैं भारत, चीन, रूस और अमेरिका?
जिनपिंग की बड़ी कार्रवाई, सेना के 9 सीनियर अफसरों को संसद से किया बाहर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




