World News: मतदान से पहले विदेश भागने के फिराक में बांग्लादेश के कई मंत्री, पासपोर्ट और वीजा के जरिए बड़ा खुलासा – INA NEWS

बांग्लादेश में चुनाव परिणाम आने से पहले मोहम्मद यूनुस सरकार के कई मंत्री देश छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं. इसका खुलासा राजनयिक पासपोर्ट से हुआ है. दरअसल, यूनुस सरकार के कई मंत्री (सलाहकार) एक साथ राजनयिक पासपोर्ट जमा कर रहे हैं. आमतौर पर सरकार से हटने के बाद मंत्री ये पासपोर्ट जमा कराते हैं. बांग्लादेश में राजनयिक पासपोर्ट मंत्रियों और दूतावास के वरिष्ठ अधिकारियों को जारी किया जाता है.
बीबीसी बांग्ला के मुताबिक मंत्री पासपोर्ट इसलिए जमा करा रहे हैं, ताकि उन्हें आसानी से देश से बाहर जाने के लिए वीजा मिल जाए. कई मंत्रियों ने वीजा के लिए अप्लाई भी कर दिया है. वीजा मिलते ही मंत्री देश से बाहर चले जाएंगे.
कैसे हुआ इसका खुलासा?
विदेश सलाहकार तौहीद हुसैन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा- कुछ मंत्रियों ने वीजा अप्लाई के लिए अपना राजनयिक पासपोर्ट सरेंडर कर दिया है. वीजा के लिए यह करना जरूरी है. हुसैन ने यह भी कहा कि अब तक यह परंपरा रही है कि पद जाने के बाद मंत्री पासपोर्ट सरेंडर करते हैं. विदेश मंत्री ने आगे कहा कि मैंने और मेरी पत्नी ने इस पासपोर्ट को अब तक सरेंडर नहीं किया है.
विदेश मंत्री ने यह नहीं बताया कि कौन कौन से मंत्री बाहर जाना चाहते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक अब तक सिर्फ वित्त मामलों के मंत्री डॉ. सालेहुद्दीन अहमद के पासपोर्ट सरेंडर करने की बात सामने आ रही है. सालेहुद्दीन अहमद ने खुलकर इस बात को स्वीकार भी कर लिया है. इसके अलावा सलाहकार मोहम्मद फौजुल कबीर खान के भी पासपोर्ट सरेंडर की बात सामने आ रही है.
सेफ एग्जिट लेने की तैयारी?
बांग्लादेश में 12 फरवरी को मतदान है. 15 फरवरी तक नतीजे आएंगे. इसके बाद सरकार गठन की कवायद हो रही है. ऐसे में अभी से जिस तरीके से मंत्रियों ने अपना पासपोर्ट सरेंडर करना शुरू कर दिया है, उससे सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये सभी सेफ एग्जिट लेने की तैयारी में हैं.
दरअसल, बांग्लादेश के कई सलाहकार तारिक रहमान की बीएनपी के रडार में हैं. बांग्लादेश में आए अब तक के सभी बड़े सर्वे में बीएनपी के ही सत्ता में आने की भविष्यवाणी की गई है. ऐसे में जो सलाहकार तारिक के विरोधी रहे हैं, वो अपनी सेफ एग्जिट में जुट गए हैं.
बीएनपी के निशाने पर कौन कौन?
तारिक रहमान की बीएनपी के निशाने पर मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के अलावा रक्षा सलाहकार खलीलुर रहमान, वित्त सलाहकार सालेहुद्दीन अहमद, योजना सलाहकार वाहिदुद्दीन महमूद और कानूनी सलाहकार आसिफ नजरुल हैं. बीएनपी इन लोगों को समय समय पर हटाने की मांग कर चुकी है.
2024 में गठित मोहम्मद यूनुस सरकार के 4 सलाहकार पहले ही हट चुके हैं. इनमें 3 तो बीएनपी के धुर-विरोधी थे.
मतदान से पहले विदेश भागने के फिराक में बांग्लादेश के कई मंत्री, पासपोर्ट और वीजा के जरिए बड़ा खुलासा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






