World News: दुनिया में अपनी ताकत दिखा रहा ‘नया भारत’, सिंगापुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ – INA NEWS

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर दौरे पर हैं. सोमवार को उन्होंने भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया. इस दौरान काशी विश्वनाथ धाम और मथुरा वृंदावन का जिक्र किया. उन्होंने कहा काशी विश्वनाथ धाम एक सिर्फ अपनी विरासत को पुनर्स्थापना करने का ही कार्य नहीं, बल्कि काशी विश्वनाथ धाम भारत की शाश्वत चेतना का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करता है.
उन्होंने कहा कि जब हम मथुरा वृंदावन की बात करते हैं, तो मथुरा वृंदावन कृष्ण की लीला का ही माध्यम नहीं, भारत की भक्ति का प्रतीक भी बनता है. उन्होंने कहा कि दुनिया के अंदर भक्ति कैसे होती है, उसका भाव देखना है तो मथुरा वृंदावन की भूमि उसका प्रतीक बनती हुई दिखाई देती है.
’66 करोड़ श्रद्धालुओं ने एक साथ डुबकी लगाई’
सीएम ने कहा कि जो लोग भारत पर यह आरोप लगाते हैं कि भारत में भेदभाव होता है, लोग आपस में बटे हुए हैं, उन्हें भारत में प्रयागराज की धरती में समरसता के दर्शन करने चाहिए. उन्होंने कहा कि जब महाकुंभ में 66 करोड़ श्रद्धालु एक साथ एक संगम में आस्था की डुबकी लगाते हैं, न कोई छोटा है न कोई बड़ा, न बुजुर्ग है न जवान, सभी लोग मिलकर के हर-हर गंगे का आह्वान करते हुए सर्दी की परवाह के बगैर जब टेंपरेचर माइनस में जाता है, तब वह गंगा यमुना के बर्फीले उस गंगा जल में आस्था की डुबकी लगा करके अपनी आस्था के माध्यम से एक भारत श्रेष्ठ भारत की परकल्पना को साकार करता हुआ दिखाई देता है,यही भारत है’.
The warmth and affection of the Indian diaspora in Singapore is extraordinary… https://t.co/0AtCZIENeL
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 23, 2026
उन्होंने कहा भारत और सनातन धर्म अकेला दुनिया के अंदर धर्म है जिसने हजारों वर्ष पहले इस बात का उद्घोष किया था. इस दौरान उन्होंने संस्कृत का एक प्रसिद्ध श्लोक सुनाया.
अयं निजः परो वेति गणना लघुचेतसाम्।
उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम्।।
सीएम ने कहा कि धरती ‘ग्लोबल विलेज’ की परिकल्पना यह भले ही आज की होगी, लेकिन पूरी दुनिया एक परिवार है और परिवार के रूप में जैसे एक परिवार में अलग-अलग उम्र के सदस्य होते हैं, अलग-अलग समुदाय से आने वाले सदस्य भी होते हैं, अलग-अलग इनकम भी उनकी होती है, लेकिन भेदभाव किसी के साथ नहीं होता, सब मिलकर के उस परिवार का संचालन करते हैं और यह भाव भारतीय का रहा है, हर भारतवासी का रहा है और भारत उसी दृष्टि से दुनिया के अंदर आज भी दुनिया के प्रति वही भाव रखता है’.
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की विजनरी लीडरशिप में आज भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो रहा है… pic.twitter.com/XkWbNiR0yE
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 23, 2026
‘नया भारत आज दुनिया के अंदर अपनी ताकत दिखा रहा’
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं सबका साथ, सबका विकास. उन्होंने कहा कि विकास कोई समुदाय तब करता है जब सामूहिकता का भाव होता है, उस धरती के प्रति हमारे मन में एक कृतज्ञता का भाव होता है. उन्होंने कहा हर एक व्यक्ति का कुछ न कुछ योगदान तो होता है और उसी भाव को हम सब मिलकर काम कर रहे हैं. सीएम ने कहा कि आज हम सबको इस बात पर गर्व की अनुभूति होती है कि नया भारत आज दुनिया के अंदर अपनी ताकत दिखा रहा है.नए भारत पर हर भारतवासी को गर्व की अनुभूति होनी चाहिए और वह नया भारत जो बहुत जल्द दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपने आप को स्थापित करेगा.
‘UP पीएम के विजन को धरातल पर उतार रहा’
CM योगी ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी आबादी का राज्य है उत्तर प्रदेश है. उन्होंने कहा कि आज से 9 वर्ष पहले क्या था?. अव्यवस्था की स्थिति थी, दंगे, असुरक्षा, अव्यवस्था, अराजकता ये वहां की पहचान बन गई थी और पिछले 9 साल के अंदर प्रधानमंत्री मोदी के विजनरी लीडरशिप में आज उत्तर प्रदेश जो भारत की आत्मा का प्रदेश है, आज वह उस विजन को जमीनी धरातल पर उतार रहा है. विरासत और विकास का एक अद्भुत संगम वहां देखने को मिलता है. उन्होंने कहा कि अयोध्या में जब हम राम जन्मभूमि पर भगवान राम के भव्य राम मंदिर के निर्माण की बात करते हैं, तो ये केवल राम मंदिर नहीं, ये भारत की मर्यादा का एहसास भी हर भारतवासी को कराता है.
‘अब यूपी में सब चंगा है…’
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वो दंगों वाला यूपी नहीं है,अब उत्तर प्रदेश के अंदर न कर्फ्यू है, न दंगा है, अब यूपी में सब चंगा है. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अब यूपी के अंदर शांतिपूर्ण तरीके से विकास में सहभागी बन रहा है और महाकुंभ की सफलता के बाद गत वर्ष उत्तर प्रदेश में 156 करोड़ पर्यटक आए हैं. उन्होंने कहा प्रयागराज में, काशी में, अयोध्या में, मथुरा वृंदावन में और अन्य प्रमुख धामों में,156 करोड़ पर्यटक आए. उन्होंने कहा कि दुनिया के अंदर 156 करोड़ की आबादी तो किसी की नहीं है, किन भारत के अंदर इतने पर्यटक आ गए और ये संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.
#WATCH सिंगापुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा, “हमने पिछले 9 वर्ष में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तीन गुणा करने में सफलता प्राप्त की है…आज हम एक भारत श्रेष्ठ भारत की यात्रा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इस यात्रा के साथ pic.twitter.com/l1QONZyhE2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 23, 2026
ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने पिछले 9 वर्ष में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तीन गुणा करने में सफलता प्राप्त की है. आज हम एक भारत श्रेष्ठ भारत की यात्रा के साथ आगे बढ़ रहे हैं. इस यात्रा के साथ हर भारतीय को जुड़ना चाहिए, हर प्रवासी भारतीय को जुड़ना चाहिए.
दुनिया में अपनी ताकत दिखा रहा ‘नया भारत’, सिंगापुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







