World News: सोमालिया में टेकऑफ के 15 मिनट बाद प्लेन क्रैश, सभी यात्री सुरक्षित – INA NEWS

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में एक यात्री विमान टेकऑफ के कुछ ही देर बाद हादसे का शिकार हो गया. घटना मएडन अड्डे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई. विमान मोगादिशु से सोमालिया के गुरिएल शहर जा रहा था. विमान में 50 यात्री और 5 क्रू मेंबर सवार थे. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है.
उड़ान भरने के करीब 15 मिनट बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई. पायलट ने स्थिति को संभालने के लिए विमान को वापस एयरपोर्ट लाने की कोशिश की, लेकिन वह पूरी तरह से नियंत्रण नहीं रख पाए. इसके बाद विमान एयरपोर्ट की पश्चिमी छोर पर समुद्री तट के पास गिर गया. हादसे की जगह एयरपोर्ट की दीवार और समुद्र तट के बेहद करीब है.
Update from AV Herald:
– Aircraft [Reg. “6O-YAS”] had tech issue on climbout, opted to turn back. After landing, on rollout, plane “veered off runway, went down a cliff, and came to a stop at the beach”. Again, no injuries reported. Enquiry ongoing. https://t.co/w5paQYqqaq pic.twitter.com/USaKd1gQ4J
— Air Safety #OTD by Francisco Cunha (@OnDisasters) February 10, 2026
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में देखा गया कि विमान जमीन पर गिरा हुआ है और यात्री खुद विमान से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं. मौके पर सुरक्षाकर्मी और स्थानीय लोग मौजूद थे. विमान का एक दरवाजा खुला था. इस विमान का संचालन स्टार्स्की एयरलाइंस कर रही थी, जो सोमालिया की प्रमुख एयरलाइंस और टूरिज्म कंपनियों में शामिल है.
सोमाली सिविल एविएशन अथॉरिटी (SCAA) के डायरेक्टर अहमद मुअल्लिम हसन ने बताया कि विमान में कुल 55 लोग सवार थे, जिनमें 50 यात्री और 5 क्रू मेंबर शामिल थे. सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. उन्होंने बताया कि टेकऑफ के तुरंत बाद तकनीकी समस्या सामने आई थी.
कुछ समय के लिए एयरपोर्ट बंद रख गया
एक एयरपोर्ट अधिकारी ने कहा कि हादसे के बाद सबसे बड़ी चिंता यह थी कि कहीं विमान में आग न लग जाए, क्योंकि यह समुद्र के बहुत पास गिरा था. इसी वजह से तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. हादसे के बाद कुछ समय के लिए एडन अड्डे एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया था, ताकि इमरजेंसी टीमें मौके तक पहुंच सकें. बाद में एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन फिर से सामान्य कर दिया गया. SCAA ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: न उपराष्ट्रपति न विदेश मंत्रीइस शख्स के कहने पर डोनाल्ड ट्रंप लेते हैं बड़े फैसले
सोमालिया में टेकऑफ के 15 मिनट बाद प्लेन क्रैश, सभी यात्री सुरक्षित
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








