World News: यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला, 450 ड्रोन और 70 मिसाइलें दागीं, नाटो चीफ कीव पहुंचे – INA NEWS

रूस ने यूक्रेन पर इस साल का सबसे बड़ा हमला किया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के मुताबिक, रूस ने एक ही रात में लगभग 450 लंबी दूरी के ड्रोन और 70 अलग-अलग तरह की मिसाइलें दागीं. इनमें 32 बैलिस्टिक मिसाइलें भी शामिल थीं, जो अब तक की सबसे ज्यादा संख्या बताई जा रही है. यह हमला यूक्रेन के कम से कम पांच इलाकों पर किया गया.
अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं. यह हमला उस समय हुआ जब नाटो के महासचिव मार्क रुटे यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे थे. इसके अलावा रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म करने को लेकर अमेरिका की मध्यस्थता में अबू धाबी में बातचीत होने वाली थी. जेलेंस्की ने बताया कि कुछ ही घंटे पहले 28 क्रूज और 43 बैलिस्टिक मिसाइलें भी दागी हैं.
It is important that the @SecGenNATO is with us in Ukraine at such a brutal moment of this war, when the Russians have once again disregarded the efforts of the American side.
Today, Russia carried out a record strike in terms of the use of ballistic missiles. There were 28 pic.twitter.com/cT34kYUf2R
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) February 3, 2026
यूक्रेन में तापमान जीरो से कम
जेलेंस्की ने कहा कि रूस जानबूझकर यूक्रेन के बिजली सिस्टम को निशाना बना रहा है ताकि ठंड के मौसम में लोगों को परेशानी हो. उनका कहना है कि रूस चाहता है कि लोगों को रोशनी, हीटिंग और पानी जैसी जरूरी सुविधाएं न मिल सकें. यूक्रेन की निजी बिजली कंपनी DTEK ने बताया कि इस साल बिजली व्यवस्था पर यह सबसे बड़ा हमला था. हमले के समय कीव में तापमान माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था और अगले दिन भी तापमान माइनस 16 डिग्री बना रहा.
हमले के कारण कीव के कई रिहायशी इलाकों में आग लग गई. एक किंडरगार्टन और एक गैस स्टेशन भी क्षतिग्रस्त हो गया. राजधानी में कम से कम पांच लोग घायल हुए. कीव के मेयर विताली क्लिट्स्को ने बताया कि सुबह तक शहर की 1,170 अपार्टमेंट इमारतों में हीटिंग की सुविधा बंद हो गई थी. इससे बिजली और हीटिंग ठीक करने का काम भी प्रभावित हुआ.
नाटो मदद करता रहेगा: रुटे
रूस ने यूक्रेन के खारकीव और ओडेसा इलाके पर भी हमला किया. इसके अलावा कीव में द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़े राष्ट्रीय संग्रहालय के हॉल ऑफ फेम को भी नुकसान पहुंचा. नाटो महासचिव मार्क रुटे ने यूक्रेन की संसद में कहा कि नाटो देश लगातार यूक्रेन की मदद करते रहेंगे.
उन्होंने बताया कि पिछले साल से नाटो देशों ने यूक्रेन को मिलने वाली 75% मिसाइलें और 90% एयर डिफेंस सिस्टम दिए हैं. वहीं जेलेंस्की ने सहयोगी देशों से और एयर डिफेंस सिस्टम भेजने की अपील की है.
यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला, 450 ड्रोन और 70 मिसाइलें दागीं, नाटो चीफ कीव पहुंचे
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









