World News: पीएम मोदी के इजराइल दौरे पर बढ़ी तिरंगे की शान, इतिहास में पहली बार नेसेट पर चढ़ा किसी दूसरे देश का रंग – INA NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इजराइल दौरे पर है. आज उनके दौरे का दूसरा दिन है. उनके सम्मान में इजराइल की संसद भवन नेसेट (Knesset) को भारतीय तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया. यह पहली बार था जब इजराइल की संसद किसी विदेशी देश के राष्ट्रीय रंगों में जगमगाई.
पीएम मोदी के यरुशलम पहुंचने पर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने खुद एयरपोर्ट पर अगवानी की. इसके बाद पीएम मोदी ने नेसेट को संबोधित किया और ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने. उन्हें संसद का सर्वोच्च सम्मान स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल भी दिया गया. नेसेट स्पीकर Amir Ohana ने सोशल मीडिया पर तिरंगे में नहाए संसद भवन की तस्वीर साझा करते हुए इसे दोस्ती की रोशनी बताया.
In tribute to Prime Minister @narendramodi, the Knesset is illuminated tonight in the colors of the Indian flag
pic.twitter.com/YxWswwOX69
— Amir Ohana – אמיר אוחנה (@AmirOhana) February 24, 2026
मोदी इजराइल के होलोकॉस्ट मेमोरियल पहुंचे
मोदी आज गुरुवार सुबह यरूशलम के होलोकॉस्ट मेमोरियल याद वाशेम पहुंचे. यहां उन्होंने हिटलर के नाजी शासन में मारे गए 60 लाख यहूदियों को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद मोदी इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मिले. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की. इस दौरान इसाक ने मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी है, जो पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. वहीं पीएम मोदी ने कहा कि इजराइल के दिलों में भारतीयों के प्रति गहरा लगाव है.
रक्षा सौदों पर बड़ी चर्चा
दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच द्विपक्षीय वार्ता होनी है. सूत्रों के मुताबिक, ड्रोन खरीद, संयुक्त निर्माण (जॉइंट मैन्युफैक्चरिंग) और उन्नत रक्षा तकनीकों पर अहम समझौते हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, 2026 तक दोनों देशों के बीच करीब 8.6 अरब डॉलर के रक्षा समझौते संभव हैं. इसमें प्रिसीजन गाइडेड बम, मिसाइल सिस्टम और एडवांस ड्रोन शामिल हो सकते हैं.
पीएम मोदी के इजराइल दौरे पर बढ़ी तिरंगे की शान, इतिहास में पहली बार नेसेट पर चढ़ा किसी दूसरे देश का रंग
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





