World News: US Israel Iran War: रुला देगा ये मंजर, ताबूत में बच्चियों के शव, जनाजे में उमड़ा सैलाब… स्कूल ड्रेस में गईं और कफन में विदाई – INA NEWS

28 फरवरी 2026… ये वो तारीख है जिसने ईरान के लोगों को ऐसा जख्म दिया जिससे वो कभी उभर नहीं पाएगा. अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों ने ईरान में तबाही मचा दी. ईरान के मिनाब में एक स्कूल पर हमला हुआ. जिसमें करीब 160 बच्चियों की मौत हो गई. इन नन्हीं बच्चियों को क्या पता था कि अब वो वापस अपने घर लौट नहीं पाएंगी. इन मासूमों की मौत ने दुनियाभर को हिला कर रख दिया.
मंगलवार (3 मार्च) को इन बच्चियों को दफनाया गया. उससे पहले इनके जनाजे की नमाज पढ़ी गई. इसके बाद इनका जनाजा ले जाया गया जिसमें हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए. ये एक ऐसा दर्दनाक मंजर था जिसे देखकर किसी की भी आंखों में आंसू आ जाए. जब एक साथ कतार में इन मासूम बच्चियों के ताबूत रखे गए तो पूरा शहर मातम में डूब गया.
मिनाब शहर में जनाजे की नमाज
मिनाब शहर में ही सामूहिक जनाजे की नमाज अदा की गई. इसके बाद एक साथ इन बच्चियों का जनाजा निकला. बच्चियों को आखिरी विदाई देने का मंदर बेहद दर्दनाक था. बच्चियों के साथ ही उनके सपने, उनकी खुशी सब कुछ दफन हो गया. मां-बाप को क्या पता था कि जिन बच्चों को वो स्कूल की ड्रेस पहनाकर भेज रहे हैं ये उनसे उनकी आखिरी मुलाकात है. अब वो उन्हेंन कभी स्कूल के लिए तैयार नहीं करेंगे बल्कि उन्हें अब कफन में देखेंगी.
Funeral procession for the 165 school girls killed by the US and Israeli Joint Forces attack on Minab Elementary School in Iran is currently underway in Iran.
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) March 3, 2026
हजारों लोग बच्चियों के अंतिम संस्कार में हुए शामिल
ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें हजारों लोग बच्चियों के अंतिम संस्कार में इकट्ठा हुए दिख रहे . इस दौरान लोगों अपनों को खोने का दुख मनाते हुए नजर आए. वहीं कुछ लोग सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीर अपने हाथों में लिए थे कुछ ईरान का झंडा लिए हुए थे.
These are graves being dug for more than 160 innocent young girls who were killed in the US-Israeli bombing of a primary school. Their bodies were torn to shreds.
This is how “rescue” promised by Mr. Trump looks in reality.
From Gaza to Minab, innocents murdered in cold blood. pic.twitter.com/cRdJ3BELOn
— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) March 2, 2026
ईरान के विदेश मंत्री ने तस्वीर शेयर की
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें मासूम बच्चियों को दफनाने के लिए बड़े पैमाने पर कब्रें खोदी जा रही हैं.उसी पोस्ट में अराघची ने ट्रंप पर निशाना साधा और इसे ‘कोल्ड-ब्लडेड’ मर्डर कहा.अराघची ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘ये 160 से ज्यादा मासूम जवान लड़कियों के लिए खोदी जा रही कब्रें हैं, जो एक प्राइमरी स्कूल पर यूएस-इजराFली बमबारी में मारी गईं. उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए,मिस्टर ट्रंप ने जिस बचाव का वादा किया था, असल में ऐसा ही दिखता है. गाजा से लेकर मिनाब तक मासूमों की बेरहमी से हत्या की गई’.
वहीं हमले की निंदा करते हुए अरागची ने कहा, ‘नष्ट हुई बिल्डिंग ईरान के दक्षिण में लड़कियों का एक प्राइमरी स्कूल है. इस पर दिनदहाड़े बमबारी की गई, जब यह छोटे बच्चों से भरा हुआ था. अकेले इसी जगह पर दर्जनों मासूम बच्चों की हत्या की गई है. ईरानी लोगों के खिलाफ इन अपराधों का जवाब दिया जाएगा’.
US Israel Iran War: रुला देगा ये मंजर, ताबूत में बच्चियों के शव, जनाजे में उमड़ा सैलाब… स्कूल ड्रेस में गईं और कफन में विदाई
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









