Sport : 26 मई से शुरू होगा IPL 2026 का दूसरा राउंड, प्लेऑफ में कब किससे भिड़ेगी कौन सी टीम, नोट कर लें डेट और टाइम #INA

IPL 2026 Playoffs Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए प्लेऑफ तक आ पहुंचा है. अब रोमांच दोगुना हो जाएगा, क्योंकि अब टीमों के लिए हर मैच फाइनल में पहुंचने के लिहाज से अहम होगा. 26 मई से प्लेऑफ के मैच शुरू होने वाले हैं, जिसका हर क्रिकेट फैन बेसब्री से इंतजार कर रहा है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको प्लेऑफ के शेड्यूल के बारे में बताते हैं… कब, कहां और किन टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा.
26 मई को खेला जाएगा पहला क्वालीफायर
आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-1 टेबल टॉपर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. इन दोनों टीमों ने अंक तालिका में टॉप-2 में रहते हुए लीग स्टेज को फिनिश किया और अब 26 मई को इनके बीच क्वालीफायर-1 में खेला जाएगा. ये मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम को भी फाइनल में पहुंचने का दूसरा मौका मिलेगा.
डेट: 26 मई
टाइम: शाम 7.30
वेन्यू: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
It’s Playoffs time, folks 😎
Comment your early prediction for the winner 👇🏆 #TATAIPL | #TheFinalLeap | #Qualifier1 | #Eliminator pic.twitter.com/cT0Y2Ri3T6
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
27 मई को खेला जाएगा एलिमिनेटर मैच
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. ये अहम मुकाबला 27 मई को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में पहुंचेगी और फिर फाइनल में पहुंचने की तैयारी करेगी. मगर, इस मैच को हारने वाली टीम के लिए आईपीएल 2026 का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. जी हां, जो टीम इस मैच को हारेगी, उसके लिए इस सीजन का सफर यहीं खत्म हो जाएगा.
डेट: 27 मई
टाइम: शाम 7.30
वेन्यू: महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर
A 𝙍𝙤𝙮𝙖𝙡 𝙀𝙣𝙩𝙧𝙮 into the Playoffs ✅
Make way for the @rajasthanroyals 🩷#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRR pic.twitter.com/egtoP5bh7e
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
क्वालीफायर-2 की टीमें अभी नहीं तय
IPL 2026 के क्वालीफायर-2 की टीमें अभी तय नहीं हैं. इसका फैसला क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर मैच के बाद होगा. ये मैच महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा. दरअसल, जो टीम क्वालीफायर-1 जीतेगी और जो टीम एलिमिनेटर मैच जीतकर आएगी, उन दोनों टीमों के बीच क्वालीफायर-2 मैच खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं पर खत्म हो जाएगा.
Skydiving straight into the final four! 🪂#TheFinalLeap is 🔛#TATAIPL | @RCBTweets | @gujarat_titans | @SunRisers | @rajasthanroyals pic.twitter.com/n4HVCAtBeB
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
कितनी तारीख को खेला जाएगा फाइनल?
क्वालीफायर-1 और क्वालीफायर 2 जीतने वाली टीमें फाइनल में पहुंचेंगी. आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. जीतने वाली टीम खिताब अपने नाम करेगी और हारने वाली टीम रनरअप बनकर रह जाएगी.
ये भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ के लिए कितनी बार किया है क्वालीफाई? यहां देखिए पूरी लिस्ट
26 मई से शुरू होगा IPL 2026 का दूसरा राउंड, प्लेऑफ में कब किससे भिड़ेगी कौन सी टीम, नोट कर लें डेट और टाइम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








