World News: US-ईरान में जंग की आहट: इजराइल से स्टाफ हटाने लगा अमेरिका, चीन की एडवाइजरी – INA NEWS

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच टकराव की आशंका बढ़ गई है. इसी बीच अमेरिका ने इजराइल में तैनात अपने गैर-जरूरी सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को वहां से निकलने की अनुमति दे दी है. इजराइल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी ने दूतावास के कर्मचारियों को ईमेल भेजकर कहा कि जो लोग इजराइल छोड़ना चाहते हैं, वे आज ही निकल जाएं. हकाबी की ओर से भेजे ईमेल में कहा गया कि हवाई टिकटों की मांग बढ़ सकती है, इसलिए जल्दी से सीट बुक करें और पहले देश से बाहर निकलें. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन जो जाना चाहते हैं, वे देरी न करें.

ईरान के एक बड़े धर्मगुरु ने कहा है कि अगर अमेरिका के साथ चल रही बातचीत सफल नहीं होती, तो युद्ध भी हो सकता है. फार्स प्रांत में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के प्रतिनिधि लुत्फोल्लाह देझकाम ने कहा कि हर बातचीत का अच्छा नतीजा नहीं निकलता. अगर बातचीत बेनतीजा रहती है, तो अगला रास्ता युद्ध भी हो सकता है. उन्होंने कहा कि ईरान मजबूती की स्थिति में बात कर रहा है. बातचीत तभी फायदेमंद है, जब दूसरी तरफ को यह समझ हो कि युद्ध के गंभीर परिणाम हो सकते हैं.

अमेरिका ने ट्रैवल एडवाइजरी अपडेट की

US स्टेट डिपार्टमेंट ने भी ट्रैवल एडवाइजरी अपडेट की है. सुरक्षा कारणों से नॉन-इमरजेंसी अमेरिकी कर्मचारियों और उनके परिवारों को इजराइल छोड़ने की इजाजत दी गई है. दूतावास कुछ इलाकों, जैसे यरुशलम के ओल्ड सिटी और वेस्ट बैंक में कर्मचारियों की यात्रा पर बिना सूचना रोक लगा सकता है. अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे इजराइल और वेस्ट बैंक की यात्रा पर दोबारा सोचें. गाजा न जाने की सख्त चेतावनी दी गई है. लेबनान और सीरिया सीमा से 4 किमी और गाजा सीमा से 11.3 किमी के अंदर जाने से बचने को कहा गया है. लोगों से सतर्क रहने और भीड़-प्रदर्शनों से दूर रहने को कहा गया है.

चीन ने नागरिकों को ईरान छोड़ने को कहा

दूसरी तरफ चीन ने भी ईरान को लेकर एडवाइजरी जारी की है. चीन के विदेश मंत्रालय और ईरान में उसके दूतावास ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे फिलहाल ईरान न जाएं. जो लोग पहले से वहां हैं, वे सावधानी बरतें और जल्द से जल्द निकलने की तैयारी करें. साथ ही बताया गया है कि ईरान और आसपास के देशों में मौजूद चीनी दूतावास और वाणिज्य दूतावास, वहां से निकलने के इच्छुक नागरिकों को कमर्शियल फ्लाइट या जमीनी रास्तों से सुरक्षित स्थान तक पहुंचने में जरूरी मदद देंगे.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान-तालिबान में जंग, किस तरफ हैं भारत, चीन, रूस और अमेरिका?

US-ईरान में जंग की आहट: इजराइल से स्टाफ हटाने लगा अमेरिका, चीन की एडवाइजरी


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News