Sport : 5 फाइनल खेला, सारे जीते! RCB के चैंपियन बनने की गारंटी था ये खिलाड़ी, क्या नाम जानते हैं आप #INA

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार खेल दिखाया और बैक टू बैक दूसरी ट्रॉफी जीत ली. आरसीबी आईपीएल इतिहास में लगातार 2 ट्रॉफी जीतने वाली तीसरी टीम बनी. इससे पहले मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने ये कारनामा किया था. मगर, क्या आपको मालूम है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खेमे में एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जिसने अब तक 5 आईपीएल खेले हैं और सभी जीते हैं. जी हां, एक फाइनल में भी उसे हार नहीं मिली है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कौन सा खिलाड़ी है… तो आइए इस आर्टिकल में आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं…

5 IPL फाइनल जीतने वाला खिलाड़ी कौन है?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में शामिल आईपीएल में 5 फाइनल खेलने और सभी जीतने वाला खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि क्रुणाल पांड्या हैं. जी हां, क्रुणाल ने अब तक आईपीएल में 5 फाइनल खेले हैं और हर एक में जीत दर्ज की है. क्रुणाल ने 2016 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहते हुए आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद से वह 2021 तक MI का हिस्सा रहे और इस दौरान उन्होंने 3 बार फाइनल मैच खेला और सभी में जीत दर्ज की.

इसके बाद IPL 2025 में क्रुणाल पांड्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में शामिल हुए और इसके बाद उन्होंने 2 सीजन बैक टू बैक फाइनल खेले और दोनों में ही खिताबी जीत दर्ज की. इस तरह आईपीएल फाइनल में क्रुणाल का रिकॉर्ड शानदार है और वह एक भी बार नहीं हारे हैं.

सबसे ज्यादा IPL ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ बैक टू बैक दूसरी आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले क्रुणाल पांड्या सबसे अधिक बार चैंपियन बनने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. दरसअल, क्रुणाल की ये आईपीएल में पांचवीं ट्रॉफी रही. इसी के साथ उन्होंने इस मामले में हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या और एमएस धोनी की बराबरी कर ली है. हालांकि, आईपीएल में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा और अंबाती रायडू पहले स्थान पर हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने 6-6 आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं.

IPL फाइनल में क्रुणाल पांड्या का प्रदर्शन

वर्ष मुकाबला बल्लेबाज़ी प्रदर्शन गेंदबाजी प्रदर्शन नतीजा
2017 Mumbai Indians vs Rising Pune Supergiant 47 रन (38 गेंद) 4 ओवर, 27 रन, 0 विकेट मुंबई 1 रन से जीती
2019 Mumbai Indians vs Chennai Super Kings 7 रन (7 गेंद) 3 ओवर, 39 रन, 0 विकेट मुंबई 1 रन से जीती
2020 Mumbai Indians vs Delhi Capitals 1 रन* (1 गेंद) 4 ओवर, 30 रन, 1 विकेट मुंबई 5 विकेट से जीती
2025 Royal Challengers Bengaluru vs Punjab Kings 18 रन (12 गेंद) 4 ओवर, 17 रन, 2 विकेट RCB चैंपियन
2026 Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans 14 रन* (8 गेंद) 4 ओवर, 21 रन, 2 विकेट RCB चैंपियन

क्रुणाल पांड्या के आईपीएल रिकॉर्ड

क्रुणाल पांड्या एक कमाल के ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और उन्होंने अब तक 158 आईपीएल मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 133.83 की स्ट्राइक रेट और 23.32 के औसत से 1982 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं. इसी के साथ उन्होंने 31.87 के औसत से 107 विकेट भी चटकाए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 7.57 की रही.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में RCB के लिए इन टॉप-5 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, दूसरे नंबर पर हैं रजत पाटीदार

5 फाइनल खेला, सारे जीते! RCB के चैंपियन बनने की गारंटी था ये खिलाड़ी, क्या नाम जानते हैं आप





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button